24.4 C
Jalandhar
Friday, April 19, 2024

अमृतसर में निहंगों ने सरेआम युवक को तेजधार हथियारों से मौत के घाट उतारा

न्यूज हंट. अमृतसर : इलाका कहियांवाला बाजार में निहंग सिंहों ने देर रात एक युवक को हथियारों से काट डाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान हरमनजीत सिंह (22) निवासी गांव चाट्टीविंड के रूप में हुई है। घटना पास में लगे होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरु कर दी है। थाना कोतवाली की पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर निहंग सिंहों की पहचान करने में जुट गई है। हरमनजीत एक महीने बाद विदेश जाने वाला था। उसके चाचा हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके दोस्त ने उसे रात को 11 बजे के करीब फोन किया था, जिसके बाद दोनों दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान कहियांवाला बाजार के पास उसके भतीजे की कोई बहस हो गई थी।
इसी दौरान निहंग सिंहों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पीछे से एक निहंग आकर उसके सिर पर जोरदार हमला करता है, जिसके बाद हरमनजीत जमीन पर गिर जाता है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles