34.3 C
Jalandhar
Friday, March 29, 2024

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की मौत, भाषण के दौरान सीने में मारी गई थी गोली, भारत में राष्ट्रीय शोक का एलान

न्यूज हंट. टोक्यो : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर शुक्रवार सुबह जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई। उनको भाषण के दौरान गोली मारी गई थी। जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद शिंजो आबे (उम्र 67 साल) को दिल का दौरा भी पड़ गया था। हमलावर को हिरासत में लिया गया है। पश्चिमी जापान के नारा शहर में 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी नाम के व्यक्ति द्वारा हमला किया गया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बंदूक भी बरामद की है।

शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में भारत में 9 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आबे को सीने में गोली मारी गई थी। शिंजो आबे पर यह हमला नारा शहर में हुआ। तब वह भाषण दे रहे थे। गोली लगने के बाद अचानक से आबे नीचे गिर गये। उनके शरीर से खून भी निकल रहा था। आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी।

हमले का वीडियो आया सामने
जापान की मीडिया बीएनओ न्यूज ने हमले का वीडियो जारी किया है। वीडियो में गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि गोली लगते ही आबे जमीन पर गिर जाते हैं। आबे भाषण दे रहे थे तभी उन पर पीछे से हमलावर ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद आबे खून से लथपथ दिखे। मौके पर मौजूद पुलिस ने फौरन हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
‘हार्ट ने काम करना बंद किया’
जापान के अग्निशमन कर्मचारी ने बताया था कि आबे को एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आबे सांस नहीं ले रहे थे और उनके हार्ट ने भी काम करना बंद कर दिया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles