27.2 C
Jalandhar
Saturday, September 30, 2023

दिल्ली में 8 साल की बच्ची की हत्या, भाई से बदला लेने के लिए पहले किया किडनैप

न्यूज हंट. नई दिल्ली : दिल्ली के नरेला इलाके में आठ साल की बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने अनवर नाम के आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उसकी पहचान की।

पुलिस द्वारा की गई छताछ में सामने आया कि आरोपी का बच्ची के भाई के साथ विवाद चल रहा था। बच्ची के भाई ने आरोपी की पिटाई कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने उसकी बहन की हत्या कर दी। शुक्रवार रात करीब 10 बजे पुलिस को 8 साल की बच्ची के लापता होने की खबर मिली। पुलिस का कहना है कि बच्ची के घर से लगभग 150 मीटर दूर सड़क के CCTV फुटेज चेक किए गए, इसमें पता चला कि एक आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर आरोपी की पहचान की। रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर आरोपी की पहचान की। रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) देवेश कुमार महला ने बताया कि पिटाई का बदला लेने के लिए आरोपी ने बच्ची की हत्या कर दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,875FollowersFollow
21,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles