10 C
Jalandhar
Wednesday, January 22, 2025

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर खन्ना ने दी कार्यकर्ताओं को बधाई


होशियारपुर 24 नवम्बर (न्यूज़ हंट): भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा की भाजपा ने महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। खन्ना ने कहा कि मोदी नेतृत्व में भारत हर पटल पर दुनिया के चुनिंदा देशों की लिस्ट में आ खड़ा हुआ है। भारत की गिनती दुनिया के सशक्त देशों में हो रही है। खन्ना ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा एवं विकास से लेकर देश की सैन्य ताकत को आधुनिक और बेहतरीन बनाने में मोदी सरकार ने बेजोड़ काम किया है जिससे देशवासियों के दिलों में मोदी बस चुके हैं। खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बीते 10 वर्षों में देश के लिए किये गए ऐतिहासिक कार्यों के लिए जनता ने इन विधानसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र में भाजपा को शानदार जीत दिलाई है। खन्ना ने महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद करते हुए भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं व देशवासियों को भधाई दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles