26.6 C
Jalandhar
Friday, September 22, 2023

शादी के बंधन में बंधेंगी पंजाब से आप की विधायक नरिंदर कौर भराज, जानिए कैसा रहा है सफर

न्यूज हंट. चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) के एक और विधायक की शादी होने जा रही है। संगरूर से विधायक चुनी गईं नरिंदर कौर भराज (Narinder Kaur Bharaj) शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनकी शादी का समागम पटियाला के पास होगा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की सोच से प्रभावित नरिंदर कौर की शादी का समारोह बहुत सादगी के साथ आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) भी उनकी शादी के समागम में शामिल होंगे। नरेंदर कौर उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव दौरान आप उम्मीदवार और मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए पोलिंग एजेंट बूथ लगाया था। इसके बाद मान खुद उनके गांव उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इसके बाद नरेंदर कौर भराज ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। उनके पिता गुरमेल सिंह किसान हैं। नरेंदर ने संगरूर के भाई गुरदास कालेज आफ लॉ से 2021 में एलएलबी की डिग्री ली थी।

27 साल की नरेंदर कौर ने पंजाब के संगरूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता है। उन्होंने इस साल मार्च में हुए चुनाव में उन्होंने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विजयइंद्र सिंगला को 36 हजार से अधिक वोटों के अंतर से मात दी थी। वो संगरूर की पहली महिला विधायक हैं. वो पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ी थीं। चुनाव के समय उनके पास आप के यूथ विंग की राज्य ईकाई की प्रवक्ता और जिला यूथ विंग के प्रमुख की जिम्मेदारी भी थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
21,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles