- Apex Legends Mobile launched on Android and iOS. - May 17, 2022
- News Hunt Daily Evening E-Paper - May 17, 2022
- News Hunt Daily Evening E-Paper - May 17, 2022
होशियारपुर 15 नवंबर (न्यूज़ हंट )- कांग्रेस की जनहितौषि नीतियों एवं पंजाब सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तथा इनमें अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हैं। इसी कड़ी के तहत आम आदमी पार्टी के व्यापार मंडल के जिला संयुक्त सचिव राजिंदर कुमार, ब्लाक-1 के इंचार्ज सुभाष चंद्र, पूर्वी मंडल भाजयुमो अध्यक्ष कृष्ण शर्मा तथा श्री राम गुणगान वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष शक्ति नाहर साहित कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने उनका स्वागत किया और उन्हें बनता मान सम्मान देने की बात कही। इस मौके पर राजिंदर कुमार व सुभाष चंद्र ने कहा कि आम आदमी पार्टी और हलका इंचार्ज ब्रह्मशंकर जिम्पा की गलत नीतियों से आहत तथा कांग्रेस की जनहितौषि नीतियों से प्रभावित होकर वे आप छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो बातें कहकर आम आदमी पार्टी के नेता लोगों को आकर्षित कर रहे हैं वह सब झूठ है और लोगों को भ्रमित करने का हथकंडा है। उन्होंने कहा कि वह श्री अरोड़ा की अगुवाई में कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे तथा 2022 में प्रदेश में फिर से लोकहितैषि कांग्रेस सरकार के गठन में होशियारपुर की सीट भारी मतों से जीतेकर पार्टी की झोली में डालेंगे। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने जनकल्याएं एवं प्रदेश की तरक्की के लिए जमीनी स्तर पर योजनाओं को लागू किया है तथा हर वर्ग को राहत देने वाले फैसले लागू किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां साफ हैं और यही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने जो कहा वो करके दिखाया है। इस मौके पर सरपंच बलजिंदर कुमार सोनू, सरपंच कुलदीप अरोड़ा तथा विजय सरोज आदि भी मौजूद थे।