- Calgary Flames 9-6 victory in Game 1 against Oilers. - May 19, 2022
- Tom Cruise granted privileged Palme d’Or at Cannes Film Festival. - May 19, 2022
- Dallas Mavericks lose to Golden State Warriors in Game 1. - May 19, 2022
होशियारपुर 15 जनवरी (न्यूज़ हंट)- कांग्रेस हाईकमांड द्वारा हलका होशियारपुर से मौजूदा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा को आगामी चुनाव में पुन: उम्मीदवार घोषित किए जाने का समाचार मिलते ही हलके में खुशी की लहर दौड़ गई। टिकट मिलने पर विधायक अरोड़ा ने अपने कार्यालय में मां भगवती की तस्वीर के समक्ष माथा टेका और टिकट देने के लिए पार्टी हाईकमांड का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, श्री अरोड़ा की बहन पुष्पा अरोड़ा, भाई शादी लाल, सम्बंधी हरपाल सिंह पुरी, दामाद दीपक पुरी, मनमोहन सिंह कपूर, गुलशन राय एवं चरनजीत सिंह अरोड़ा ने भी पार्टी द्वारा श्री अरोड़ा को टिकट देने पर परमात्मा का शुक्राना किया और श्री अरोड़ा का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर श्री अरोड़ा ने कहा कि यह जनता का प्यार और सहयोग है कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता उन्हें पुन: विजयी बनाकर सेवा का मौका प्रदान करेगी तथा हम सभी के सहयोग से यहां से बड़ी जीत दर्ज करके यह सीट पार्टी की झोली में डालेंगे। श्री अरोड़ा ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू व आला नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस प्रदेश में पुन: सरकार बनाएगी।