- Celtics lost Game 1 against Heat. - May 18, 2022
- Avalanche beat Blues 3-2 in Game 1. - May 18, 2022
- News Hunt Daily Evening E-Paper - May 18, 2022
होशियारपुर 27 फरवरी (न्यूज़ हंट)- भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पंजाब के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को जल्द सकुशल भारत वापिस लाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की बेहतरीन विदेश नीति के चलते विदेशों में रह रहे भारतीय सुरक्षित तथा सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। खन्ना ने कहा की यूक्रेन के मौजूदा हालातों को देखते हुए भारत सरकार निरंतर अपने लोगों को वहां से सकुशल भारत लाने के लिए प्रयासरत है। खन्ना ने कहा कि इसके साथ साथ भाजपा का हर एक नेता व कार्यकर्ता यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए उनके परिवारों के साथ खड़ा है। खन्ना ने कहा कि उनका कार्यालय भी यूक्रेन में फंसे भारतीयों के परिवारों की मदद के लिए तत्पर है। खन्ना ने कहा कि जिन परिवारों के परिजन यूक्रेन में फंसे हुए हैं वह निसंकोच उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
इस मौके पर खन्ना ने बताया कि अब तक जिला संगरूर, अबोहर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, बरनाला सहित होशियारपुर के गढशंकर व मुकेरियां से भारतीय विद्यार्थियों के यूक्रेन में फंसे होने की खबर कार्यालय को मिली है जिनकी पर्याप्त जानकारी उनके परिजनों से हासिल कर केंद्र सरकार व यूक्रेन में रह रहे कार्यकर्ताओं को इन विद्यार्थियों की मदद करने के लिए भेज दी गई है ताकि यूक्रेन में फंसे भारतीय जल्द से जल्द सकुशल भारत वापस लाया जा सके।