- Luka Doncic and the Dallas Mavericks dominate Phoenix Suns in Game 7. - May 16, 2022
- News Hunt Daily Evening E-Paper - May 15, 2022
- News Hunt Daily Evening E-Paper - May 15, 2022
(न्यूज़ हंट)- मोगा (राजेश कोछड़)-पंजाब में हुए विधानसभा के चुनावों के आज आए परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ब्राह्मण सभा मोगा के अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप भारती ने कहा कि बेशक उनकी सभा का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन एक पंजाबी होने के नाते वह आज आए विधानसभा परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रह सके। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग सही मायनों में बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने पंजाब के हित में कांग्रेस व अकाली दल को दरकिनार कर एक नई पार्टी को मौका दिया है। भारती ने कहा कि कांग्रेस व अकाली दल ने पंजाब को लूट लूट कर बदहाली की स्थिति में पहुंचा दिया है। आज पंजाब में युवाओं का कोई भविष्य नहीं है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सरकारी कामों में लूट पूरे चर्म पर है। गरीब व मध्यम वर्ग पूरी तरह से हताश और निराश है। ऐसे में “आप” लोगों में नई रोशनी की किरण लेकर आई, जिसे लोगों ने स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि “आप” पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे, उनकी परमात्मा से यही अरदास है और पंजाब फिर से खुशहाल और संपन्न राज्य बने ताकि पंजाब का युवा पंजाब व अपने परिवार को छोड़ विदेशों में ना भटके।।