29.3 C
Jalandhar
Saturday, July 27, 2024

पंजाब के इन सरकारी स्कूलों में 9 दिसंबर की छुट्टी का ऐलान

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनन्दपुर साहिब में 6 से 8 दिसंबर तक करवाये गये राज्य स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेल करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले अध्यापकों, कर्मचारियों और खेलों में हिस्सा लेने वाले प्राइमरी स्कूलों के खिलाड़ियों/बच्चों, उनके साथ ड्यूटी पर आए अध्यापकों और खेल के दौरान ड्यूटी देने वाले प्रशासनिक स्टाफ और कर्मचारियों के लिए 9 दिसंबर, 2022 दिन शुक्रवार की छुट्टी ऐलान किया है।
शिक्षा मंत्री ने इन खेलों के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले सभी खिलाड़ियों, अध्यापकों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों के साथ गए अध्यापकों का विशेष धन्यवाद भी किया।
बैंस ने कहा कि पंजाब के समूह 23 जिलों से 5143 खिलाड़ियों के साथ-साथ 800 अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कारण 2 साल के समय के बाद हुये इन राज्य स्तरीय खेलों में राज्य के उभरते खिलाड़ियों ने बेहद उत्साह दिखाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles