33.1 C
Jalandhar
Sunday, June 4, 2023

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर में संतोष सिंह चौधरी का निधन

जालंधर से लोकसभा सांसद संतोष सिंह चौधरी का शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के दौरान निधन हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाने के तुरंत बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यात्रा जालंधर जिले के फिल्लौर इलाके से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व संतोष सिंह चौधरी के पुत्र विक्रमजीत चौधरी करते हैं। संतोष सिंह ने 2014 और 2019 में दो बार लोकसभा चुनाव जीता। पता चला है कि मृतक सांसद राहुल के साथ कुष्ट आश्रम से निकले थे, तभी वह गिर पड़े। उन्हें तुरंत एंबुलेंस में विर्क अस्पताल ले जाया गया और यात्रा रोक दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,798FollowersFollow
20,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles