23.3 C
Jalandhar
Sunday, October 1, 2023

भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई ! ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह का ट्विटर अकाउंट बैन

Amritpal Singh Twitter Account Ban : दिल्ली में किसान मार्च के दौरान लाल किले (Red Fort) पर सिख पंथ का झंडा लहरा कर विवादों में आने वाले ‘वारिस पंजाब दे’ (Waris Punjab De) प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए केंद्र सरकार ने उसका ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) बंद कर दिया है। ट्विटर पर अमृतपाल सिंह के करीब 11 हजार फॉलोअर्स हैं। दरअसल, कानूनी मांग के जवाब में भारत सरकार ने अमृतपाल सिंह के ट्विटर अकाउंट को बैन किया है।
एक्टर दीप सिद्धू ने साल 2021 में ‘वारिस पंजाब दे’ की नींव रखी थी। एक हादसे में उनकी मौत के बाद जत्थेदार का पद खाली था। अमृतपाल को अब इसकी कमान सौंपी गई थी। अमृतपाल दो महीने पहले दुबई से अकेला ही पंजाब आया था। उसका परिवार दुबई में है।

वहीं, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने भी पंजाब के DGP को पत्र लिखकर वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के मुखी अमृतपाल सिंह की गतिविधियों पर ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल के भाषण पंजाब के सिख युवाओं को गुमराह करने वाले हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,876FollowersFollow
21,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles