41.4 C
Jalandhar
Saturday, July 27, 2024

महाराष्ट्र में बड़ा पुल हादसा; 60 फीट की ऊंचाई से रेल की पटरी पर गिरे 20 लोग, 8 की हालत गंभीर

मुंबई. महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। कई यात्री ब्रिज से नीचे गिर गए। जानकारी के मुताबिक ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फिट थी, यानी 60 फीट ऊंचाई से लोग नीचे पटरी पर गिरे है।
बता दें कि इस हादसे में करीब 20 यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं जिनमें से 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। गौरतलब है कि काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे, तभी अचानक इस पुल का एक हिस्सा ढह गया. घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुल गिरने की घटना पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह घटना करीब 5 बजे की है। जब अचानक से पुल बीच से ही नीचे आ गिरा। रेलवे ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उनमें से 13 लोगों की जानकारी सामने आई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles