23.9 C
Jalandhar
Thursday, April 25, 2024

सिटिंग जॉब में अक्सर होती है पेट फूलने की समस्या, जानिए इसे दूर करने के आसान घरेलू उपाय

Health Tips: पेट फूलने की समस्या आजकल आम हो गई है। खासतौर से सिटिंग जॉब वाले लोगों में ये परेशानी ज्यादा देखी जाती है। एक स्टडी के मुताबिक, लगभग 16-31 फीसदी आबादी खाना खाने के बाद ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की शिकायत करती है। जैसे ही कुछ खाते हैं, थोड़ी देर बाद महसूस होने लगता है कि बहुत ज्यादा खा लिया। इसकी वजह से कई बार आपको डकार भी आने लगती है। इससे सोने में दिक्कत आती है। इसके साथ ही आपकी प्रोडक्टिविटी और काम-काज पर भी बुरा असर पड़ता है।
क्या है वजह?
कुछ खाते ही पेट फूलना एक गंभीर समस्या है। इसका मूल कारण पेट में अत्यधिक गैस का जमा हो जाना है। जानिए इसकी मुख्य वजहें –
पेट के एब्डोमिनल एरिया में सूजन आने के कारण गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में बड़ी मात्रा में हवा या गैस जमा हो जाती है।
कई बार भोजन के बाद जब शरीर भोजन को पचाता है, तब अत्यधिक मात्रा में गैस पैदा होती है।
कुछ लोग भोजन के समय मुंह के जरिए बहुत सारी हवा ले लेते हैं। इस कारण भी ब्लोटिंग की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
खाने में ज्यादा नमक के उपयोग से भी ब्लोटिंग की समस्या आ सकती है।
पेट में ज्यादा गैस जमा होने के कारण पेट फूलने और डकार की समस्या आती है। इससे इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम या फूड इनटॉलरेंस की समस्या भी पैदा हो सकती है।
ब्लोटिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपने क्या खाया, कितना खाया और खाना कितनी तेजी से खाया।
जानिए घरेलू उपाय
भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं। खाते-पीते समय बात करने और जल्दबाजी करने की वजह से हवा पेट में प्रवेश कर जाती है। इससे जिससे गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में अधिक गैस जमा हो जाती है। जो लोग खाने या पीने में जल्दीबाजी करते हैं, उन्हें पेट में सूजन आने की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में भोजन आराम से करना चाहिए।
खाना खाने से 30 मिनट पहले नींबू पानी पीना चाहिए। नींबू पानी आपके पाचन तंत्र को ठीक रखता है और पीएच लेवल संतुलित करता है। कुछ दालों को खाने से गैस जल्दी बनती है। इससे बचने के लिए दाल में एक चुटकी हींग डालें। हींग डायजेस्टिव फायर को बढ़ाता है, जिससे खाना जल्दी पचता है। लंच में दही के साथ कुछ पुदीने की पत्तियां मिलाकर खाएं। यह आपके पेट में डायजेस्टिव एंजाइम को सक्रिय करता है और पाचन को बढ़ाता है। अजवाइन, हींग और सेंधा नमक, ये तीनों ही पाचन ठीक करने, गैस बनने से रोकने और अपच की समस्या से बचाने का काम करते हैं। भोजन में इनका इस्तेमाल कर पेट फूलने की समस्या दूर रह सकते हैं। इन तीनों को मिक्स कर भोजन से आधा घंटा पहले गर्म पानी के साथ खाएं। इससे पेट फूलने की समस्या नहीं होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles