33.2 C
Jalandhar
Saturday, July 27, 2024

होशियारपुर पुलिस द्वारा  थाना टांडा के क्षेत्र में महिला की हत्या का आरोपी 24 घंटे के अंदर किया  गिरफ्तार

हुशियारपुर ( तरसेम दीवाना ) होशियारपुर पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव झांवा थाना टांडा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इस बारे में एसएसपी होशियारपुर सुरेंद्र लांबा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सरबजीत सिंह बाहीया पी.पी.एस. इंस्पेक्टर गुरप्रीत प्रभारी सीआईए स्टाफ होशियारपुर और तकनीकी सेल की विशेष टीमें सीसीटीवी कैमरे और काल डिटेल की मदद से बीते दिनी जो गांव हर्षी, थाना टांडा  मैं किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में अकेली रह रही एक महिला की  हत्या के  संबंध में थाना टांडा  मे मुकदमा दर्ज किया गया था, इस  कत्ल को 24 घंटे के अंदर सुलझाने में सफलता हासिल की  है, उन्होंने बताया कि  आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव झांवा, थाना टांडा,  को गिरफ्तार किया गया है।  उन्होंने बताया कि मृतक बलजिंदर कौर के पति बलविंदर सिंह ने दो शादियां की थीं, पहली शादी से पत्नी सतिंदर कौर निवासी गांव झांवा के  एक लड़का गुरप्रीत सिंह जिसको उसके पिता  बलविंदर सिंह ने काफी समय पहले घर से निकाल दिया था और वह गांव घोड़ेवाहा में किराये के मकान में रहता था उन्होंने बताया कि  मृतक बलजिंदर कौर के तीन बच्चे हैं और तीनों विदेश मेंं रहते हैं  गुरप्रीत सिंह चाहता था कि बलजिंदर कौर गांव झांवा का मकान उसके नाम करवा दे और उसे विदेश भी भेजवा दे।  इस कारण गुरप्रीत सिंह की बलजिंदर कौर से अनबन हो गई और अपने इरादे पूरे न होते देख गुरप्रीत सिंह   बलजिंदर कोर के घर गया और उसकी हत्या कर दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles