10.8 C
Jalandhar
Sunday, January 25, 2026

अध्यक्ष की रेस में शामिल शशि थरूर नतीजे से पहले ही घिरे, शेयर किया भारत का गलत नक्शा

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर कार्यालय की तरफ से एक बड़ी गलती सामने आई है। उन्होंने चुनाव के लिए जारी मेनिफेस्टो में भारत का गलत नक्शा जारी किया है। इसमें जम्मू कश्मीर का हिस्सा गायब है। तीन साल पहले भी थरूर इस मामले में लोगों के निशाने पर आए थे। उस वक्त भी लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। हालांकि गलती पाए जाने पर जारी घोषणा पत्र में थरूर कार्यालय की तरफ से जम्मू कश्मीर के नक्शे को सही किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए शशि थरूर के सामने पार्टी के ‘भीष्म पितामाह’ मल्लिकार्जुन खड़गे ने ताल ठोककर चुनाव को रोचक बना दिया है। खड़गे के चुनाव लड़ने की सूचना पर दिग्विजय सिंह ने अपना नाम वापस लिया। उन्होंने कहा कि खड़गे अगर चुनाव में हैं तो उन्हें वे अपना समर्थन देते हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी खड़गे को अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा झारखंड सरकार में मंत्री केएन त्रिपाठी भी इस रेस में शामिल हैं। हालांकि माना जा रहा है कि मुकाबला थरूर बनाम खड़गे के बीच का है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles