google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छावनी क्षेत्र में आज रात 8 से 9 बजे तक होगा ब्लैकआउट

– जालंधर जिले में 7 मई को  रात 8 से 9 बजे तक ब्लैकआउट का अभ्यास

– जिलावासियों को घबराने की जरूरत नहीं, यह सिर्फ एक अभ्यास है: डिप्टी कमिश्नर

जालंधर, 6 मई: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के मद्देनजर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 7 मई को अभ्यास किया जा रहा है।

डा.अग्रवाल ने बताया कि छावनी क्षेत्र में आज रात 8 से 9 बजे तक ब्लैकआउट अभ्यास किया जा रहा है, जबकि जालंधर जिले के बाकी हिस्सों में यह अभ्यास 7 मई को रात 8 से 9 बजे तक चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान सभी क्षेत्रों की लाइटें बंद रहेंगी तथा जिलावासियों से भी अनुरोध है कि वे इस दौरान अपने घरों में इनवर्टर या जनरेटर बंद रखें। यदि किसी कारणवश उन्हें लाइटें जलानी ही पड़े तो उन्हें अपनी लाइटें इस प्रकार चलानी चाहिए कि उनकी रोशनी खिड़की या दरवाजे से बाहर न जाए। इसके अलावा सी.सी.टी.वी. कैमरे की लाइटें, जो अंधेरा होने पर स्वचालित रूप से चालू हो जाती हैं, उन्हें भी इस दौरान बंद कर देना चाहिए, ताकि क्षेत्र पूरी तरह से अंधेरा  दिखाई दे।

इस दौरान, यदि कोई सड़क पर वाहन चला रहा है, तो उसे लाइटें बंद कर सड़क से हट जाना चाहिए, तथा किसी कच्ची सड़क पर वाहन रोक देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह सिविल डिफेंस द्वारा एक अभ्यास के तौर पर किया जा रहा है और इस दौरान किसी भी तरह से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles