21.3 C
Jalandhar
Sunday, December 14, 2025

आजादी के 75 वर्षों को समर्पित ब्लाक स्तरीय लेख मुकाबले संपन्न।

पठानकोट, 12 जुलाई 2021 ( न्यूज़ हंट ) :
पंजाब सरकार की तरफ से आजादी के 75 वर्षों को समर्पित समागमों की लड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षा मंत्री श्री विजय इंद्र सिंगला के नेतृत्व में करवाए जा रहे आनलाइन शैक्षणिक मुकाबलों की श्रृंखला के ब्लाक स्तरीय लेख मुकाबले सफलता पूर्वक संपन्न हो गए हैं। विभाग की तरफ से ब्लाक स्तर के नतीजों की घोषणा कर दी गई हैं। सचिव स्कूल शिक्षा श्री कृष्ण कुमार की देख -रेख में चल रहे भाषण मुकाबलों में जिला पठानकोट के सरकारी स्कूलों के सेकंडरी, मिडल और प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। जिला शिक्षा अफसर (सै.शि) जसवंत सिंह , जिला शिक्षा अफसर (ऐली.) बलदेव राज, उप जिला शिक्षा अफसर(सै.शि) राजेश्वर सलारीया और उप जिला शिक्षा अफसर (ऐली.) रमेश लाल ठाकुर ने ब्लाक स्तरीय प्रत्योगिता के विजेताओं और उनके अध्यापकों को मुबारकबाद दी।
 नतीजों के बारे जानकारी देते मुकाबलों के नोडल अफसर लैक्चरर कौशल शर्मा ने बताया क्या अपर -प्राइमरी वर्ग के ब्लाक स्तरीय मुकाबलों में मिडल वर्ग में बम्याल ब्लाक में से गुरप्रीत कौर स.स.स.स. बम्याल ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर सेकंडरी में से सुहानी सरकारी सी. सै. स्कूल बम्याल ने पहला स्थान और दिशा कुमारी स.ह.स. कोलिया ने दूसरा स्थान हासिल किया।
मिडल वर्ग में नरोट जैमल सिंह ब्लाक में से सौंफीया स.स.स.स कथलौर ने पहला स्थान और अंशिका स.ह.स. सेहोड़ा कलां ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर सेकंडरी में से संदीप कौर स.स.स.स. कीड़ी खुर्द ने पहला स्थान और ममता देवी स.ह.स. सेहोरा कलां ने दूसरा स्थान हासिल किया।
मिडल वर्ग में पठानकोट -1 ब्लाक में से डिम्पल कुमारी स.म.स. सिम्बली गुजरा ने पहला स्थान और पूजा देवी स.स.स.स. घरोटा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर सेकंडरी में से काजल स.स.स.स घरोटा ने पहला स्थान और नीरज स.स.स.स. फरीदानगर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
मिडल वर्ग में पठानकोट -2 ब्लाक में से अंजलि भरौली कलां ने पहला स्थान और रुद्राक्ष स.स.स.स. नरोट मैहरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर सेकंडरी में से मुस्कान स.स.स.स मलकपुर ने पहला स्थान और हेमलता स.स.स.स. नरोट मैहरा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
मिडल वर्ग में पठानकोट -3 ब्लाक में से ख़ुशी मैहरा स.स.स.स (कन्या) पठानकोट ने पहला स्थान और हर्ष कुमार स.स.स.स. ममून ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर सेकंडरी में से पूनम स.स.स.स दौलतपुर ने पहला स्थान और नीलाक्षी स.स.स.स. घ्याला ने दूसरा स्थान हासिल किया।
मिडल वर्ग में धार -1 ब्लाक में से पलक स.स.स.स. दुनेरा ने पहला स्थान और दीपाली स.ह.स. दुखनियाली ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर सेकंडरी में से सुहानी स.स.स.स. बधानी ने पहला स्थान और स्माइला ठाकुर स.ह.स. दुखनियाली ने दूसरा स्थान हासिल किया।
मिडल वर्ग में धार -2 ब्लाक में से वर्षा स.स.स.स. माधोपुर कैंट ने पहला स्थान और भुपिन्दर कुमार स.म.स. नया पिंड ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर सेकंडरी में से  राखी स.स.स.स. सुजानपुर ने पहला स्थान और सीया स.ह.स. राणीपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इस मौके शैक्षणिक मुकाबलों के नोडल अफ़सर (ऐली.) स. कुलदीप सिंह, डा. पवन सैहर्या, जिला कोआरडीनेटर पढ़ो पंजाब पढ़ायो पंजाब वनीत महाजन, सहायक जिला कोआरडीनेटर स्मार्ट स्कूल संजीव मनी, डीएसएम बलविन्दर सैनी, जिला कोआरडीनेटर मीडिया सेल बलकार अत्तरी, ब्रिज राज आदि उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles