15.8 C
Jalandhar
Monday, January 26, 2026

आप के आदमवाल रविदास नगर के प्रधान परमजीत और वार्ड प्रधान रोहित शर्मा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

होशियारपुर 18 नवंबर (न्यूज़ हंट)- पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा के कुशल नेतृत्व में हलका होशियारपुर के विकास से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर गांव आदमवाल रविदास नगर के आप प्रधान परमजीत, वार्ड प्रधान रोहित शर्मा, सुखदेव, रिम्पी, विजेन्द्र, बलजिंदर सिंह तथा हरबंस लाल ने साथियों सहित कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने उनका स्वागत किया और कहा कि आने वाले समय में पंजाब में पुन: कांग्रेस की सरकार बनेगी, क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में प्रदेश के हर क्षेत्र में बिना भेदभाव सिर्फ और सिर्फ विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है और हर वर्ग के उत्थान के लिए नीतियों पर कार्य किया है। श्री अरोड़ा ने परमजीत, रोहित शर्मा व उनके साथियों को कहा कि उन्हें कांग्रेस में बनता मान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर परमजीत व रोहित ने कहा कि आम आदमी पार्टी को न तो अपने वालंटियरों की फिक्र है और न ही पंजाब की, जिस कारण उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह पार्टी पंजाब के हित में नहीं है। दूसरी तरफ कांग्रेस की मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की अगुवाई वाली सरकार ने चंद दिनों में ही कायाकल्प करके रख दी है और जमीनी स्तर पर आम आदमी से जुड़ी नीतियों को स्वीकृति देकर उनका जीवन खुशहाल बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर हलके के सर्वपक्षीय विकास के लिए श्री अरोड़ा द्वारा जो प्रयास किए गए हैं उनका उन पर काफी प्रभाव है और इससे प्रभावित होकर वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तथा कांग्रेस के लिए पूरी मेहनत व ईमानदारी से काम करेंगे। इस मौके पर सरपंच अलाहाबाद बलजिंदर कुमार सोनू, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, राजिंदर कुमार, सुभाष चंद्र, विजय सरोज सोशल मीडिया इंचार्ज आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles