14.2 C
Jalandhar
Monday, January 26, 2026

आम आदमी पार्टी को झटका, संयुक्त सचिव राजीव सैनी व वरिंदर कांग्रेस में शामिल, विधायक अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर 22 अक्टूबर (न्यूज़ हंट )- कांग्रेस पार्टी का जनाधार दिन-ब-दिन और बढ़ता जा रहा है तथा पार्टी एवं विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में अन्य पार्टियों से जुड़े पदाधिकारी अपने समर्थकों सहित व युवा वर्ग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी के तहत आम आदमी पार्टी को उस समय एक और झटका लगा जब पार्टी के संयुक्त सचिव राजीव सैनी व वरिंदर कुमार कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत करते हुए विधायत व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि राजीव सैनी व वरिंदर कुमार जैसे लोग अपनी समाज सेवी सोच से राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे मेहनती एवं समाज सेवी लोगों का कांग्रेस ने सदैव स्वागत किया है तथा कांग्रेस ही ऐसे लोगों की लिए सही मंच है। इस अवसर पर राजीव सैनी व वरिंदर कुमार ने कहा कि उन्हें कांग्रेस नीतियों पर भरोसा है तथा पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल में पंजाब की भलाई के लिए जो कार्य किए हैं उनसे जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है और जनता प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष कै. कर्मचंद, देहाती महिला कांग्रेस अध्यक्षा दीप भट्टी, ब्लाक समिति सदस्य किरन मलही, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, सरपंच तेजिंदर सिंह व हरबिलास कुमार मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles