8.5 C
Jalandhar
Monday, January 26, 2026

पंजाब की खुशहाली के लिए विश्व प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए अरविंद केजरीवाल

जालंधर 12 अक्तूबर (न्यूज़ हंट)- आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को नवरात्रों के पावन मौके पर जालंधर के विश्व प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने श्री सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी धाम में माता रानी का आशीर्वाद लिया व पंजाब और देश की खुशहाली, अमन-शांति, आपसी सद्भावना व मजबूत भाईचारे की कामना की। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नवरात्रों के पावन मौके पर देवी तालाब मंदिर में करवाए मां के जागरण में हाजिरी भरी।

जागरण के दौरान मां भगवती के दरबार में श्रृद्धालुओं से रू-ब-रू हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देवी मां के चरणों में सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह एक राजनेता की तरह नहीं बल्कि एक सामान्य श्रृद्धालु की तरह मां के दरबार में दर्शन करने और आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। केजरीवाल ने माता के दरबार में विश्व भर में अमन-शांति के लिए प्रार्थना की और पंजाब समेत देश सदैव प्रगति की ओर अग्रसर रहे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को दोबारा खुशहाल और रंगला पंजाब बनाने के लिए हम सभी की बराबर सांझेदारी बनती है। इसलिए सियासी स्तर से उपर उठकर हर किसी को अपना-अपना योगदान देना चाहिए।

इस मौके पर पंजाब के अध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान, पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह और सह-प्रभारी राघव चड्ढा (दोनों दिल्ली से विधायक), नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, कुलतार सिंह संधवां, प्रो. बलजिंदर कौर, मीत हेयर, जै सिंह रोड़ी, कुलवंत सिंह पंडोरी(सभी विधायक), प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीना मित्तल, राज्य सचिव गगनदीप सिंह चड्ढा, महिला विंग पंजाब की अध्यक्ष राजविंदर कौर ने भी माता के दरबार में शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर स्थानीय नेताओं में जिला अध्यक्ष सुरिंदर सिंह सोढी, वरिष्ठ नेता डॉ. शिव दयाल माली, डा. संजीव शर्मा, लोकसभा इंचार्ज लक्की रंधावा, हलका इंचार्ज करतारपुर बलकार सिंह, शाहकोट से हलका इंचार्ज रतन सिंह काकड़ कलां और आत्म प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। वह मंगलवार देर दोपहर बाद सामान्य घरेलू हवाई यात्रा कर अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से केजरीवाल पहले बटाला के गांव सेखवां गए और फिर सीधे जालंधर के देवी तालाब मंदिर नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। अरङ्क्षवद केजरीवाल समेत आप के अन्य नेता मंगलवार की रात जालंधर में ही रूके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles