16.9 C
Jalandhar
Saturday, February 14, 2026

भाजपा को जोरदार झटका: युवा नेता अनिल हंस, चिंटू हंस व डी. सिंह साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

होशियारपुर 04 फरवरी (न्यूज़ हंट)- पूर्व कैबिनेट मंत्री व मौजूदा विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा के बढ़ते कदमों को रोकने में विरोधियों के बुरी तरह से पसीने छूट रहे हैं। जिसके चलते अरोड़ा की स्थिति पहले से और मजबूत हो रही है। इसी कड़ी के तहत भाजपा को एक और जोरदार झटका लगाते हुए विधायक अरोड़ा ने भाजपा के दो युवा नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने की बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिसके चलते भाजपा के युवा नेता अनिल हंस और चिंटू हंस व डी. सिंह साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने पर श्री अरोड़ा ने उनका स्वागत किया और कहा कि उनके आने से कांग्रेस को और बल मिला है तथा हम सभी की मेहनत से कांग्रेस यहां से बड़ी जीत दर्ज करेगी। इस दौरान अनिल हंस व चिंटू हंस ने कहा कि पंजाब सरकार और श्री अरोड़ा के विकास कार्यों से वह प्रभावित हैं तथा भाजपा की कार्यकर्ता विरोधी नीतियों से दुखी होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वह श्री अरोड़ा को जिताने के लिए पूरी मेहनत से चुनाव प्रचार में जुटेंगे तथा कांग्रेस यहां से एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर पार्षद नरेश अग्रवाल, विश्वनाथ बंटी, मनमोहन कपूर सहित अन्य कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles