12 C
Jalandhar
Tuesday, December 16, 2025

शहर वासियों का कर्ज कभी नहीं चुका सकता, सेवादार हूं और रहूंगा: सुन्दर शाम अरोड़ा

होशियारपुर 05 फरवरी (न्यूज़ हंट)- डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार में जुटे मौजूदा विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुन्दर शाम अरोड़ा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता के प्यार और सहयोग के लिए श्री अरोड़ा ने जहां सभी का आभार व्यक्त किया वहीं कहा कि वह शहर निवासियों का कर्ज कभी नहीं उतार सकते, जिन्होंने दो बार उन पर विश्वास जताया और एक बार फिर उन्हें सेवा का मौका देने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर शहर पर संतों की विशेष कृपा है और उनकी व शहर निवासियों के आशीर्वाद से ही वह शहर के विकास को नई दिशा देने पर सफल हो पाए हैं तथा भविष्य में भी वह अपने संकल्प के तहत कार्यरत रहेंगे। श्री अरोड़ा ने जनता से रूबरू होते हुए कहा कि उन्होंने शहर की बेहतरी के लिए जनता के सहयोग से बहुत सारे विकास कार्य किए हैं तथा कई कार्य करने बाकी हैं। जो आने वाले समय में जनता के आशीर्वाद से हर हाल में पूरे किए जाएंगे ताकि हमारा शहर देश ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर ऊभरे। श्री अरोड़ा ने कहा कि वह जनसेवक हैं और जनसेवक बनकर ही रहना चाहते हैं तथा आज वह जिस भी मुकाम पर पहुंचे हैं वह शहर निवासियों की ही देन है। इसलिए वह शहर निवासियों के कर्जदार हैं और रहेंगे तथा शहर को और विकसित करवाकर वह इस कर्ज को उतारने का प्रयास करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने शहर की भलाई के लिए लोगों के सुझाव लिए और उन पर कार्य करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles