होशियारपुर (न्यूज़ हंट)- विश्व की सब से प्राचीन संस्कृति के नव वर्ष के आगमन के वैज्ञानिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक कारणों से तय हो गया है कि हिन्दू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा पर ही सृष्टि की सृजना हुई थी और यह नव वर्ष काली रात के अंधेरे में नहीं बल्कि सूरज की पहली किरण के साथ आता है। उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उरपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने हिन्दू नव वर्ष आगमन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहे।
नीति तलवाड़ ने कहा कि नव वर्ष आगमन पर हम सभी प्रकृति में परिवर्तन महसूस करते हैं। उन्होने कहा कि इस दिन नए पुंगार जन्म लेते हैं, जब कि अंग्रेजों के नव वर्ष पर चारों और अंधेरा एवं प्रकृति का विनाश हो रहा होता है। नीति तलवाड़ ने भारत वासियों से अपील की कि चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा को नव वर्ष मनाना प्रकृतिक, अध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से श्रेष्ठ कार्य और लाभदायक है। इस लिए हमें ईसाई नव वर्ष मना कर अपनी महान संस्कृति का अपमान नहीं करना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा बी.सी. सैल की प्रदेश उप प्रधान सुरिंदर कौर, र्पाषद नरिंद्र कौर, श्री मति सुदेश सांपला, भाजपा नेता ज्ञान बंसल, ऐडवोकेट डी ़एस. बागी, भारत भूषण वर्मा, एस. एम. सिध्दू, रोहित सूद हनी, मदन लाल, रंजीव तलवाड़, भूपिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, राज कुमार, रंजीव तलवाड़, आशीष भारदवाज, प्रवीण सैनी, कुलविंदर सिंह, सरबजीत कौर, कमलजीत कौर, परमजीत कौर, प्रिया सैनी, मुस्कान पराशर, अनीता देवी, ऊषा किरण सूद, सूरज प्रकाश सूद, हरभजन सिंह, बलवीर कौर, शक्तिमान सिंह, स. ज्ञान सिंह मेहता, मंजीत कौर, रजनी तलवाड़. कुलदीप कौर, सुखदेव सिंह सतौर, सुखविंदर कौर, सुदेश कुमारी, सुनीता शर्मा, रंजना कुमारी, कुलदीप कौर, परीणा शर्मा, संगीता शर्मा, सुमित्रा देवी व भारी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे।
