17.4 C
Jalandhar
Sunday, December 14, 2025

सेवा एवं संघर्ष का मिश्रण हैं भाजपा कार्यकर्ता: नीति तलवाड़।

होशियारपुर 10 जून (न्यूज़ हंट ):

देश की जनता पर जब भी कोई मुश्किल आई है, तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा को अपना ध्येय मान कर लोगों को हर सहूलत पहुंचाने के लिए  दिन रात एक कर दिया है। उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने मोहल्ला फतेहगढ़ चौंक मेंं भाजपा जिला महांमंत्री मीनू सेठी की अध्यक्षता में आयोजित जन जागरण अभियान के तहत लोगों को मास्क, सैनेटाईकार व आर्युवैदिक काढ़ा वितरण करने के अवसर पर कहे।
नीति तलवाड़ ने कहा कि सेवा व संघर्ष के मिश्रण से भाजपा कार्यकर्ता तैयार होता है। उन्होने कहा कि अवसरवादी लोग हर लम्हे में राजनीति ढूंढते हैं, पर भाजपा का कार्यकर्ता पहले देश, फिर पार्टी के सिध्दांत पर कार्य करता है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महांमंत्री मीनू सेठी ने कहा कि आज अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता घर में दुबके बैठे हैं और भाजपा की महिला कार्यकर्ता तक रोजाना लोगों की सेवा में सर्मपित हैं। उन्होने कहा कि इस बात की जिंदा उदाहरण यह है कि भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ पिछले 2 महीने से लगातार हर रोज लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। मीनू सेठी ने लोगों से अपील की कि वो सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार दवारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।
इस मौके पर जागरण अभियान के तहत लोगों को मास्क, सैनेटाईकार व आर्युवैदिक काढ़ा आदि भी वितरण किया गया।
इस मौके पर सुषमा सेतिया, पूजा वशिष्ट, रजनी तलवाड़, मुस्कान अंर्तयामी, संदीप कौर, मीनू, अमिता, गुरमिंदर कौर लाडी, मनजीत कौर, सुचित्रा तलवाड़, प्रवीण सैनी, बिंदर पाल आदि भी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles