22.5 C
Jalandhar
Friday, March 29, 2024

18 साल में पहली बार Facebook से 11 हज़ार कर्मचारियों की छंटनी, जुकरबर्ग ने लिखा इमोशनल मैसेज

न्यूज हंट. टेक्नोलोजी डेस्क : ट्विटर (Twitter) के बाद अब फेसबुक (Facebook) से बड़े पैमाने पर कर्मचारी निकाले जाने का फैसला लिया गया है। फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा इंक ने बुधवार को एक झटके में 11000 से अधिक कर्मचारियों को बाहर निकालने पर मुहर लगा दी है। इस बारे में खुद मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने जानकारी दी। कंपनी की ओर से लागत बढ़ने का हवाला देकर कर्मचारियों को बाहर निकाला जा रहा है।
मेटा के चीफ एग्जीक्यूटिव मार्क जुकरबर्ग ने एक ब्लॉग के जरिये बताया, ‘आज मैं मेटा के इतिहास में किए गए कुछ सबसे कठिन फैसलों के बारे में बताने जा रहा हूं। हमने अपनी टीम की साइज में करीब 13% की कटौती करने का फैसला किया है। इससे 11000 से अधिक प्रतिभाशाली कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है।’ फिलहाल मेटा में लगभग 87,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। निकाले गए 11000 कर्मचारियों में फेसबुक के अलावा WhatsApp और Instagram के भी हैं।
हालांकि खबरों के मुताबिक इस layoff के बारे में एक दिन पहले यानी मंगलवार को ही मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने अपने कर्मचारियों को जानकारी दी थी। कंपनी में जिन कर्मचारियों की छंटनी होगी उन्हें 4 महीने की अतिरिक्त सैलरी दी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles