21.3 C
Jalandhar
Tuesday, March 19, 2024

35 के बाद महिलाओं को हड्डियों को मजबूत करने के लिए क्या पीना चाहिए?

न्यूज हंट. लाइफस्टाईल डेस्क : पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में हड्डियों की समस्या अधिक देखने को मिलती है। महिलाओं को 35 की आयु के बाद अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में कैल्शियम युक्त आहार व ड्रिंक्स को शामिल करना चाहिए। यदि शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा न ली जाए तो इससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। जिससे आगे चलकर आपको फ्रैक्चर की समस्या अधिक हो सकती है। चलिए आगे जानते हैं महिलाओं को हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए किन ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।
दूध पीना शुरू करें : महिलाएं घर और ऑफिस की जिम्मेदारी में खुद पर ध्यान नहीं देती हैं। जिसकी वजह से उनको कई तरह की परेशानी होने लगती है। लेकिन यदि आप किसी भी तरह की परेशानी से बचना चाहती है तो अपने आहार में स्वस्थ चीजों को शामिल करें। बचपन में दूध पीने की जिस आदत को युवा होते-होते छोड़ देते हैं उसी आदत को दोबारा अपनाकर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकती हैं।
दही : दही भी कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत माना जाता है। यदि आप नियमित रूप से दही का सेवन करती हैं तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। दही में कई ऐसे तत्व पाएं जाते हैं जो आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं। साथ ही इससे आपको कब्ज आदि की समस्या भी नहीं होती है।
पालक की स्मूदी : पालक की स्मूदी को पीने से आप आपने हड्डियों को मजबूत बना सकती हैं। सर्दियों के मौसम में पालक आसानी से उपलब्ध हो जाता है। पालक कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत होता है। पालक में आयरन की मात्रा भी अधिक होती है, जो आपको खून की कमी से बचाता है।
आलू बुखारे का करें सेवन : आलू बुखारा बाजार में आसानी से मिल जाता है। आप इसे सूखाकर या बिना सूखाए भी खा सकते हैं। कुछ लोग इसका जूस बनाकर पीना भी पसंद करते हैं। आलू बुखारे के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस नामक हड्डियों का रोग होने की संभावना कम हो जाती है। दरअसल आलू बुखारे में पोटेशियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। गठिया के रोग में भी आलू बुखारे को खाना बेहतर माना जाता है।
महिलाओं को हड्डियां मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए। इसके लिए उन्हें धूप में बैठने की आदत डालनी चाहिए। साथ ही उनको अपनी डाइट में प्रोटीन और संतुलित आहार लेना चाहिए। इससे वह कई तरह के रोगों से मुक्त रहेंगी। इसके साथ ही नियमित एक्सरसाइज से महिलाएं अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles