30.3 C
Jalandhar
Saturday, July 27, 2024

67 सालों से एक भी दिन नहीं नहाया था शख्स, पहले स्नान के बाद ही हुई दुनिया के सबसे ‘गंदे’ आदमी की मौत

World’s Dirtiest Man : मौत के बारे आमू हाजी की भविष्यवाणी को कुछ हद तक सही माना जा सकता है क्योंकि पहले स्नान के बाद ही उनकी मौत हो गई। ईरान के आमू हाजी को दुनिया का सबसे गंदा आदमी माना जाता था। उन्होंने 67 साल से अपने शरीर पर पानी की एक बूंद तक नहीं डाली थी क्योंकि उन्हें पानी से डर लगता था। आमू हाजी का मानना था कि अगर वह नहाएंगे तो बीमार पड़ जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी उम्र 94 साल थी। दुनिया के सबसे गंदे आदमी के नाम का वर्ल्ड रिकॉर्ड आमू हाजी के नाम दर्ज था। करीब आधी सदी से ज्यादा आमू हाजी ने पानी को हाथ तक नहीं लगाया था और न ही उन्हें अपनी साफ-सफाई का कोई ध्यान था। कभी न नहाने के पीछे आमू हाजी का डर था कि अगर उन्होंने गलती से नहा लिया तो वह बीमार पड़ जाएंगे। शायद वह इस बारे में सही थे, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ महीनों पहले ही लोगों ने उनको पकड़कर नहला दिया था जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और बीते रविवार उनकी मौत हो गई।
आमू हाजी के ऊपर “The Strange Life of Amou Haji” नाम से एक डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है। उनके बारे में कहा जाता है कि काफी कम उम्र में ही आमू हाजी ने दुनियादारी और लोगों से खुद को अलग कर लिया था। अद्भुत रिकार्ड वाले आमू की डाइट भी उतनी ही अजीबोगरीब थी। आमू एक्सीडेंट या प्राकृतिक तरीके से मरे जानवरों का सड़ा मांस खाना पसंद करते थे। उनको नॉन वेज खाना ज्यादा पसंद था। जानवरों के सड़े मांस के अलावा अमोऊ को गंदे सड़े घरेलू साग-सब्जी के कचड़े भी पसंद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles