19.1 C
Jalandhar
Wednesday, March 18, 2026

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह नेशनल मैराथन 22 को माहिलपुर में: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने लिया तैयारियों और प्रबंधों का जायजा

नशों के विरुद्ध संदेश देगी मैराथन, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर तथा 42 किलोमीटर मैराथन में दौड़ेंगे लोग

पंजाब सरकार की ओर से लोगों को मैराथन में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील

होशियारपुर, 18 मार्च: पंजाब सरकार द्वारा नशों के बुरे प्रभावों से लोगों को जागरूक करने और खेलों से जुड़ने का संदेश देने के लिए शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की शहादत को समर्पित राष्ट्रीय मैराथन श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर में 22 मार्च को आयोजित की जा रही है, जिसकी तैयारियों और प्रबंधों का जायजा विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज यहां अधिकारियों के साथ बैठक करके लिया।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशों के अभिशाप को समाप्त करने के लिए बड़े स्तर पर एक्शन के साथ-साथ लोगों को नशों से बचाने के लिए कई सार्थक गतिविधियां भी की जा रही हैं और माहिलपुर में होने वाली राष्ट्रीय मैराथन भी इसी श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नशों का खात्मा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की विशेष प्राथमिकता है, जिसकी प्राप्ति के लिए लगातार कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के क्षेत्र में लाकर उनकी पसंदीदा खेलों से जोड़कर सामाजिक बुराई से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मैराथन के विजेताओं की हौसला अफजाई के लिए उनका विशेष तौर पर सम्मान भी किया जाएगा।

माहिलपुर में होने वाली शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह नेशनल मैराथन के बारे में डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इस मैराथन में चार श्रेणियां रखी गई हैं, जिनमें 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर तथा 42 किलोमीटर मैराथन में लोग दौड़ेंगे और ‘नशों को ना’ का संकल्प भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैराथन में हर पक्ष से आवश्यक पुख्ता प्रबंध अमल में लाए जाएंगे ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू ढंग से निपटाई जा सके। उन्होंने एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक को सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था और वैकल्पिक रूटों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि मैराथन में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए भी जोर दिया जा रहा है ताकि नशों के विरुद्ध संदेश को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके।

मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन के बारे में डिप्टी स्पीकर ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों के लिए इच्छुक व्यक्ति/युवा www.srsftge.com के माध्यम से नेशनल मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से पूरी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध समय पर पूरा करने की ताकीद की। इस मौके सिविल और पुलिस प्रशासन के अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कैप्शन: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में अधिकारियों के साथ 22 मार्च को माहिलपुर में होने वाली राष्ट्रीय मैराथन की तैयारियों और प्रबंधों का जायजा लेते हुए।     

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles