15.8 C
Jalandhar
Monday, January 26, 2026

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस से सम्बन्धित निकाली जा रही मोटरसाईकिल रैली का जालंधर पहुँचने पर शानदार स्वागत

जालंधर, 21 अक्तूबर (न्यूज़ हंट)- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से आज 31 अक्तूबर, 2021 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने से सम्बन्धित उड़ि से केवाडिया (गुजरात) तक 2536 किलोमीटर लम्बी यात्रा पर निकले 40 मोटरसाईकल सवारों का शानदार स्वागत किया गया।
पी.ए.पी. चौक जालंधर में रैली में हिस्सा लेने वाले जम्मू -कश्मीर पुलिस के जवानों का स्वागत करते हूए डिप्टी कमिश्नर पुलिस जगमोहन सिंह ने कहा कि यह रैली लोगों में एकता की भावना को उत्साहित करेगी। उन्होंने बताया कि यह रैली केवाडिया (गुजरात) में स्टैचू आफ यूनिटी में अपनी समाप्ति से पहले श्री नगर, जम्मू, जालंधर, नई दिल्ली, ग्वालियर, झांसी, इन्दौर, साबरमती समेत अलग -अलग शहरों से गुज़रेगी।

मोटरसाईकल सवारों का डी.सी.पी. जगमोहन सिंह, ए.डी.सी.पी. जगजीत सरोआ, ए.डी.सी.पी. ट्रैफ़िक गगनेश कुमार और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के अन्य आधिकारियों की तरफ से स्वागत किया गया। आधिकारियों की तरफ से इन पुलिस मुलाजिमों को फूलों के हार भेंट किये गए और बाकी की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

डी.एस.पी. ग़ुलाम हुसैन, जो मोटरसाईकल रैली का नेतृत्व कर रहे थे, ने कहा कि हर शहर और कसबे में राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाली इस मोटरसाईकल रैली में 40 जवान हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, जालंधर का शानदार स्वागत करने के लिए धन्यवाद भी किया और अगली मंजिल के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर अन्य के इलावा ए.सी.पी. ट्रैफ़िक हरविन्दर भल्ला, ए.सी.पी. निर्मल सिंह और ऐस.ऐच.ओ. बारांदरी रवीन्द्र कुमार भी मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles