17.7 C
Jalandhar
Friday, March 20, 2026

डिप्टी कमिश्नर ने विशेष ज़रूरतों वाले विद्यार्थियों के साथ मनायी दिवाली

जालंधर, 2 नवंबर (न्यूज़ हंट)- डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी ने मंगलवार को सरकारी स्कूलों के विशेष ज़रूरतों वाले विद्यार्थियों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया और स्थानीय अबादपुरा रिसोर्स केंद्र में आयोजित एक प्रदर्शनी दौरान उनकी तरफ से तैयार की गई सभी रचनात्मिक वस्तुओं की खरीद की।

डिप्टी कमिश्नर दिव्यांग विद्यार्थियों की तरफ से तैयार किये मिट्टी के बर्तन, मोमबत्तियाँ, खिलौने और अन्य सजावटी वस्तुओं को देख कर बहुत प्रभावित हुए और विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए 25000 रुपए दे कर पूरा स्टाक खरीद लिया।

उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों के साथ रौशनो का त्योहार मनाना उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है। उनहोंने यह भी कहा कि वह बहुत सोभाग्यशाली हैं,कि उनको यहाँ यह त्योहार मनाने का मौका मिला है।

श्री थोरी ने कहा कि दीवाली की चमक और रौशनी ना सिर्फ़ हर घर को रौशन करती है, बल्कि यह अंधेरे पर रौशनी, बुरायी पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक भी हैं।

डिप्टी कमिशनर ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह दीवाली एक बार फिर लोगों के लिए शांति, और खुशहाली ले कर आयेगी, के साथ ही उनमें भाईचारक सांझ को और मज़बूत करेगी।

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील करते हुए कहा की इस त्योहार को जाति, रंग, नसल और धर्म के भेदभाव से पर उठ कर रवायती उत्साह और जोश के साथ मनाया जाये, जिससे सदभावना और एकता के बंधन को और मज़बूत किया जा सके। डी.ई.ओ श्री रामपाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को ज़िले के स्कूलों और ऐसे विशेष रिसोर्स केन्द्रों के द्वारा मुफ़्त शिक्षा और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा रही है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles