33.2 C
Jalandhar
Wednesday, April 1, 2026
Home Blog Page 245

चेयरमैन संदीप सैनी ने डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने जाने की कड़े शब्दों में की निंदा

-बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर हमारे प्रेरणा स्रोत- चेयरमैन संदीप सैनी

होशियारपुर (तरसेम दीवाना )पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि डा. भीम राव अंबेडकर हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और पंजाबी हमेशा उनका मान-सम्मान करते रहेंगे, लेकिन कुछ शरारती अनसरों की तरफ से पंजाब का माहौल खराब करने के लिए ऐसे घिनौने काम को अंजाम दिया जा रहा है और इस घिनौने अपराध के पीछे असली साजिशकर्ताओं की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने प्रशासन को मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। चेयरमैन संदीप सैनी ने कहा कि डा. भीम राव अंबेडकर एक महान सोच का नाम हैं जिसे भारतवासियों के मनो से कभी तोड़ा नहीं जा सकता उनके दिए संविधान के कानूनों से आज देश भेदभाव से ऊपर उठकर अधिकारों की समानता प्राप्त कर रहा है।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ब्लड बैंक में 76 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

0

फगवाड़ा, 28 जनवरी (शिव कौड़ा) भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित किए गए। ब्लड बैंक संरक्षक श्री के.के. सरदाना के निर्देशानुसार और प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में 76 जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म कंबल मां अम्बे स्कूल भानोकी के संस्थापक निर्मल सिंह वडि़ंग और उनकी माता भजन कौर के सहयोग से स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य अवतार सिंह सैनी और रशपाल सिंह द्वारा किया गया। कंबल वितरण में सामाजिक कार्यकर्ता राजिंदर सिंह जसवाल ने उनकी सहायता की। मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने उपस्थितों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मोहन लाल तनेजा, कृष्ण लाल, शालनी ग्रुप के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।