23.9 C
Jalandhar
Thursday, April 2, 2026
Home Blog Page 250

Dr. Narinder Singh holds public darbar at BJP headquarters

Dr. Narinder Singh, National Secretary, BJP & MLA, RS Pura-Jammu South held a public darbar at BJP headquarters, Trikuta Nagar, Jammu.

Dozens of deputations from various parts of Jammu approached the party headquarters to share their issues with the senior leader and requested for their quick disposal.

Most of the issues presented were related to the repair and upgradation of lanes, drains, and roads. Many deputations presented the issues of streetlights and some pressed for their revenue department related issues. Few presented the issues related to the police department and other issues were related to the electricity supply and drinking water supply.

Dr. Narinder Singh, while listening to the grievances of the people, said that the BJP serves the people with an unmatched dedication. He said that the party leaders are available for the people 365 days in a year. The party works with the motto of Antyodaya, which means the welfare of the people, who were marginalized and neglected earlier. He also said that as an MLA, he is available to the people in all their genuine needs and issues, and it will be his priority to provide the people with the solutions to their issues in a time bound manner.

While speaking on the public darbar, he shared that many issues presented by the people were sorted out on the spot and oral and written communications were made with the concerned departments for the rest issues.

सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार शगोत्रा ​​ने विभिन्न स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों और आम आदमी क्लीनिकों का किया दौरा

0

होशियारपुर 22 जनवरी  (तरसेम दीवाना )

सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोत्रा ​​ने ब्लॉक पीएचसी चक्कोवाल एवं

ब्लॉक के अंतर्गत आम आदमी क्लीनिक चक्कोवाल, बुल्लोवाल, पंडोरी मायल तथा हेल्थ वेलनेस सेंटर आलोवाल व नंदन का दौरा किया गया। इस अवसर पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. बलदेव सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मोहम्मद आसिफ भी   उपस्थित थे।

विभिन्न आम आदमी क्लीनिकों एवं हैल्थ वेलनेस सैंटर के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की तथा सभी को समय पर आने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से आम आदमी क्लिनिक में दैनिक ओपीडी, रोगी रिकॉर्ड, दवाओं के स्टॉक और सफाई की समीक्षा की। डॉ. शगोत्रा ​​ने स्टाफ से कामकाज और मरीजों का उचित रिकॉर्ड रखने को कहा। उन्होंने फार्मेसी स्टोर का निरीक्षण करते हुए मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली हर आवश्यक सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने वहां उपस्थित मरीजों का हालचाल पूछा तथा उन्हें दी जा रही दवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्टाफ से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा मरीजों के प्रति प्रेमपूर्ण रवैया अपनाने को कहा। सिविल सर्जन ने हैल्थ वेलनेस सैंटर के स्टाफ को मरीजों, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सभी रिकार्ड को मेनटेन रखने को कहा।

थापर कॉलोनी जेसीटी मिल केमजदूर परिवारों ने एक्स.ई.एन. कार्यालय का किया घेराव

0

फगवाड़ा 22 जनवरी (शिव कौड़ा) थापर कालोनी जेसीटी मिल फगवाड़ा में 15 जनवरी से कटी हुई बिजली आपूर्ति को बहाल करवाने के लिए आज थापर कॉलोनी के श्रमिक परिवारों का एक प्रतिनिधिमंडल पार्षद रवि सिद्धू और शिव सेना (यूबीटी) के राज्य प्रेस सचिव कमल सरोज की अगवाई में एक्सईएन हरदीप सिंह पावरकाम से उनके कार्यालय पहुंचा। जहां किसी बात को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद असंतुष्ट मजदूर परिवारों ने मेन पावर हाऊस बंगा रोड का घेराव कर धरना लगा दिया। पार्षद रवि सिद्धु और शिव सेना नेता कमल सरोज ने बताया कि वे एक्स.ई.एन. को मजदूरों की परेशानी का हवाला देकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का अनुरोध करने गये थे, लेकिन कोई सहयोग या आश्वासन देने के बजाय उन्होंने अभद्रतापूर्वक कहा कि सीएमडी पटियाला के आदेश पर बिजली काटी गई है, उनसे बात करें। जब बिजली कटौती के ऊपरी आदेश की कॉपी मांगी गई तो एक्सईएन ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्स.ई.एन और मिल मालिक समीर थापर आपस में मिले हुए हैं। मजदूरों को कालोनी से बाहर निकालने के इरादेस से साजिशन बिजली काटी गयी है। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने गुस्से में पावरकॉम के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि जब तक थापर कॉलोनी में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो जाती, तब तक वे घेराव और धरना जारी रखेंगे। धरने की सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. सिटी अमनदीप नाहर और नायब तहसीलदार मंदीप सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने श्रमिक परिवारों को शांत किया और जेसीटी मिल की बिजली आपूर्ति में कटौती के आदेश की प्रति पार्षद रवि सिद्धू और कमल सरोज को सौंपी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एस.डी.एम. फगवाड़ा में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए मांग पत्र दिया गया। जिसमें बिजली आपूर्ति बंद होने से कॉलोनी के हजारों परिवारों को हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की गयी। कमल सरोज के मुताबिक सी.एम.डी. पटियाला, डी.सी कपूरथला, बिजली मंत्री और मुख्यमंत्री पंजाब को भी ज्ञापन की कापी भेजी गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में थापर कॉलोनी के मजदूर और उनके परिवारिक सदस्य उपस्थित थे।