25.4 C
Jalandhar
Friday, April 3, 2026
Home Blog Page 274

जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल में सालाना समागम का आयोजनविशेष बच्चे, वे आत्माएं जो हमेशा सबका भला मांगती है : सचदेवा

0

होशियारपुर ( तरसेम दीवाना ) जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर ट्रिनिटी स्कूल असलपुर की निदेशक कम प्रिंसीपल अनिता लॉरेंस, प्रो. मनोज कपूर डायरेक्टर एमएमएम पब्लिक स्कूल होशियारपुर, संजीव वासल चेयरमैन वासल एजुकेशन, डॉ. बीएस जोहल डायरेक्टर जोहल हॉस्पिटल जालंधर, अविनाश रॉय खन्ना वाइस चेयरमैन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, कर्नल गुरदेव सिंह, स्नेह जैन आदि भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया और बाद में छात्रों ने गिद्दा और भांगड़ा प्रस्तुत किया और एक फैशन शो भी आयोजित किया गया। स्कूल की प्रिंसीपल शैली शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन बच्चों के माता-पिता को सममानित किया गया जो अपने बच्चे के मानसिक विकास के लिए स्कूल के शिक्षकों का सहयोग करते हैं। इस अवसर पर भाग्य तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य मंगेश सूद, सचिव एडवोकेट रूपिका ठाकुर, स्वर्ण सचदेवा, विनोद सैनी, बलजीत कौर गिल, डॉ. स्वाति, डॉ. बलविंदरजीत, डॉ. अमरजोत धामी, ठाकुर राज कुमार, डॉ. सुभाष मेहता,  आशादीप वेलफेयर सोसायटी के सदस्य , स्मृति शैली, रिंकू बेदी, कोर्स कोआरडीनेटर बरिंदर कुमार भी उपस्थित थे। मंच संचालिका की भूमिका छात्रा तनीषा ने निभाई तथा वाइस प्रिंसीपल इंदु ठाकुर ने पूर्ण सहयोग दिया। इस मौके पर परमजीत सिंह सचदेवा ने आशादीप वेलफेयर सोसायटी की ओर से आए मेहमानों और दानदाताओं का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी विशेष बच्चों के विकास के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चे भगवान द्वारा इस दुनिया में भेजी गई वे आत्माएं हैं जो हर समय इस दुनिया की भलाई चाहती हैं।

भाजपा के सदस्य बनने पंजाब वासियों में है भारी उत्साह-अविनाश राय खन्ना

0


– सदस्यता अभियान में उत्साह को देखते हुए 2027 पंजाब में भाजपा सरकार बनना तय
होशियारपुर(तरसेम दीवाना ) भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा की सदस्य अभियान के तहत वार्ड नं 36 व 37 में लोगों को भाजपा सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर लोगों के भाजपा सदस्यता बनने के लिए लोगों में भारी उत्साह पाया गया। इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि पंजाब का हर वर्ग आज भाजपा की नीतियों का लाभ ले रहा है तथा प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संचालित केंद्र सरकार में जिस तरह भारत का परिचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है उससे देश के साथ-साथ पंजाब वासी भी काफी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सदस्य ग्रहण करने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर पंजाब वासी मोदी जी व नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा के साथ जुडक़र देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जिस तेजी से भाजपा का जनआधार बढ़ रहा है उससे लगता है कि 2027 में लोग भाजपा के पक्ष में वोट डालकर पंजाब में भी भाजपा सरकार लाने को तत्पर है ताकि पंजाब का भी पूरी तरह विकास करवाया जा सके। उन्होंने भाजपा की सदस्यता प्राप्त करने वाले लोगों को मेहनत व लगन के साथ भाजपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी पंजाब वासियों की पहली पसंद है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह पंजाब का सर्वपक्षीय विकास हो रहा है उससे हर पंजाब वासी को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यता बनने के लिए लोगों में जिस तरह होढ़ सी लगी हुई है उससे लगता है कि 2027 में पंजाब में भाजपा संचालित सरकार आना लगभग तय है। इस अवसर पर जसवीर सिंह, मनी कुमार, डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, मक्खण सिंह, करनैल सिंह, बबलू कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के मैंबरशिप फार्म भर भाजपा की सदस्यता दिलाई। 

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

9 December 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

9 December 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

8 December 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

8 December 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

7 December 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

7 December 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews

बाबा साहिब डा. अंबेडकर के जीवन संघर्षों से मार्गदर्शन लें आज की पीढ़ी : बंगड़

0

फगवाड़ा 6 दिसंबर (शिव कौड़ा) ब्लाक फगवाड़ा के गांव चक हकीम की पंचायत ने आज सरपंच वरुण बंगड़ के नेतृत्व में भारतीय संविधान के निर्माता और देश के पहले कानून मंत्री डा. बीआर अम्बेडकर की 68वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सरपंच वरुण बंगड़ ने कहा कि डा. अंबेडकर का जीवन संघर्षमय था लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इतना ऊंचा मुकाम हासिल किया कि उनकी गिनती उस समय दुनिया के छठे बौद्धिक व्यक्ति के रूप में की जाती थी। उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर की सोच दूरगामी थी और उन्होंने भारतीय संविधान में हर जाति के दबे-कुचले और गरीब लोगों और महिलाओं को समान अधिकार दिलाये। उन्होंने वर्तमान युवा पीढ़ी को बाबा साहिब डा. अंबेडकर के जीवन संघर्ष से जुड़े साहित्य को पढऩे और उनकी विचारधारा को समझकर मार्गदर्शन लेने की पुरजोर अपील भी की। इस अवसर पर रवि कुमार, परमजीत पंच, शमी बंगड़ पंच, बलवीर कुमार पंच, रजनी पंच, अनीता रानी पंच, सीमा रानी पंच, बिल्ला चौकीदार, कश्मीर कुमार, रमन बंगड़, प्रीत बंगड़, गोपी, हरमन, करण आदि मौजूद थे।

बैकफिंको की ओर से गांव भाम के पंचायत घर में कर्ज की जानकारी के लिए विशेष कैंप 9 दिसंबर को: संदीप सैनी

0

अल्पसंख्यक वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बेरोजगारों को सस्ते ब्याज दर पर दिए जाने वाले कर्ज की दी जाएगी जानकारी

होशियारपुर 6 दिसंबर: पंजाब सरकार द्वारा बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उठाए गए कदमों के तहत, पिछड़ी श्रेणियां भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बेरोजगारों को सस्ती ब्याज दर पर दिए जाने वाले कर्ज की जानकारी देने के लिए गांव भाम के पंचायत घर में 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है।

बैकफिंको के चेयरमैन संदीप सैनी ने बताया कि यह कैंप राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैंप के दौरान पिछड़ी श्रेणियों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित शिक्षित आवेदकों को बैकफिंको द्वारा चलाई जा रही सस्ती ब्याज दर की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैकफिंको के कार्यकारी संदीप हंस के निर्देश पर आयोजित इस कैंप में बैकफिंको द्वारा प्रदान किए जाने वाले कर्ज की पूरी सूची और कर्ज प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।

बैकफिंको के चेयरमैन संदीप सैनी ने लोगों से इस विशेष कैंप में शामिल होकर स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही कर्ज योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा डेयरी फार्मिंग, पोल्ट्री फार्मिंग, मधुमक्खी पालन, कारपेंटर, फर्नीचर, कृषि उपकरण निर्माण, इलेक्ट्रिकल, हौजरी यूनिट, आर्किटेक्ट, ब्यूटी पार्लर आदि सहित लगभग 55 अलग-अलग स्वरोजगारों की स्थापना के लिए कर्ज योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने आगे बताया कि पिछड़ी श्रेणियों के कल्याण के लिए एन.एफ.बी.सी.एफ.डी.सी. योजना, अल्पसंख्यक वर्गों के लिए एन.एम.एफ.डी.सी. योजना के अलावा इन वर्गों के छात्रों को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के लिए शैक्षणिक कर्ज भी प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति गांव भाम में आयोजित विशेष कैंप में पहुंचकर पंजाब सरकार द्वारा बैकफिंको के माध्यम से चलाई जा रही कर्ज योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।