19.6 C
Jalandhar
Saturday, April 4, 2026
Home Blog Page 282

आलू की बिजाई के लिए डी.ए.पी. के विकल्प के तौर पर 

0

20:20:13 का उपयोग कर रहा  गांव मल्लियां का प्रगतिशील किसान गुरप्रीत सिंह फास्फोरस युक्त किसी भी उर्वरक का उपयोग डी.ए.पी के विकल्प के तौर पर किया जा सकता है: कृषि अधिकारी

जालंधर, 10 नवंबर: जिले के मल्लियां गांव के प्रगतिशील किसान गुरप्रीत सिंह का कहना है कि इस बार वह नाइट्रो फॉस्फेट 20:20:13 का उपयोग कर आलू की बिजाई कर रहे है।

किसान ने बताया कि पहले आलू की बिजाई के लिए डी.ए.पी.का उपयोग करते थे लेकिन कृषि विभाग के अधिकारियों से पास डी.ए.पी. के विकल्प के तौर पर उपयोग किये जाने वाले उर्वरकों की जानकारी प्राप्त कर इस बार उन्होंने समय पर 20:20:13 खाद का प्रयोग कर आलू की बिजाई की है। दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत किसानों का कहना है कि यह खाद डी.ए.पी के समान  प्रभावी है और यह मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्वों को भी बरकरार रखते है।

उन्होंने अन्य किसानों को भी डी.ए.पी पर अपनी निर्भरता कम करने और इसके विकल्प अपनाने की सलाह दी।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कृषि अधिकारी डा. सुरजीत सिंह ने कहा कि जिले के किसान डी.ए.पी. उर्वरक पर निर्भर हुए बिना विकल्प के तौर पर ट्रिपल सुपर फॉस्फेट (0:46:0), एन.पी.के 12:32:16, सिंगल सुपर फॉस्फेट एनपीके 16:16:16 और नाइट्रो फॉस्फेट 20:20:13 का उपयोग उर्वरक का प्रयोग कर सकते है, जो फसलों के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि फास्फोरस तत्व युक्त कोई भी खाद डीएपी के विकल्प तौर पर उपयोग की जा सकती है उन्होंने कहा कि इन वैकल्पिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी को अधिक पोषक तत्व भी मिलते हैं, जो फसलों के लिए बहुत फायदेमंद होते है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

10 November 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

9 November 2024

Page 1

खेड़ा रोड पर कैंप लगाकर बनाए गए आयुष्मान भारत आरोग्य बीमा योजना के कार्ड

0

फगवाड़ा 7 नवंबर (शिव कौड़ा) प्रेम नगर सेवा सोसायटी और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने फगवाड़ा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबोत्रा ​​के प्रयासों से खेड़ा रोड स्थित सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य बीमा योजना के तहत एक शिविर का आयोजन किया। मलकीयत सिंह रघबोत्रा ​​ने बताया कि शिविर के दौरान भारत सरकार की योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु सीमा वाले 30 वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाए गए। उन्होंने कहा कि नई योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्ड बनाए जा सकेंगे। कार्ड धारक को भारत सरकार के सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अगला शिविर पुनः मंगलवार 12 नवम्बर को उसी स्थान पर आयोजित किया जायेगा। सोसायटी अध्यक्ष सुधीर शर्मा एवं विश्वामित्र शर्मा सीएस. सेंटर अहमदपुर से आए जसदीप सिंह का उनकी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शिविर में खेड़ा रोड, मास्टर साधु राम नगर, प्रेम नगर और गुरु नानक पुरा के लोगों को लाभ हुआ। इस मौके पर सुरिन्द्र पाल, वंदना शर्मा, सुधा बेदी, मोहन लाल तनेजा, बलदेव शर्मा, कुलदीप सिंह, राम लुभाया, मनीष कनौजिया आदि मौजूद रहे।

एनडीआरएफ के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने की शिरकत

0

होशियारपुर, 8 नवंबर: एनडीआरएफ की ओर से 12 नवंबर को वर्धमान यार्नज एंड थ्रेडज लिमिटेड में करवाए जाने वाले मॉक अभ्यास के संदर्भ में

जिला प्रशासकीय परिसर में ओरिएंटेशन-कम-कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान एनडीआरएफ के अधिकारियों के अलावा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे। 

जानकारी देते हुए एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर अमर प्रताप सिंह ने बताया कि यह ओरिएंटेशन सीआरबीएन (रासायनिक, रेडियोलॉजिकल, जैविक, एवं परमाणु) मॉक अभ्यास, विशेष रूप से औद्योगिक सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में जागरूकता और समन्वय को बढ़ावा देने हेतु आयोजित की गई है।

उन्होंने बताया कि ओरिएंटेशन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी और औद्योगिक विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए उनकी तत्परता को बढ़ावा देना तथा जनता को संभावित खतरों से अवगत कराना था। एनडीआरएफ

के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को उनकी ओर से किए जाने वाले कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों को मॉक अभ्यास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की और भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे अभ्यासों का आयोजन करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर एसपी मनोज ठाकुर, डीएसपी मनोज सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

8 November 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

8 November 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

7 November 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews