38.3 C
Jalandhar
Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 282

चब्बेवाल उप चुनावः 20 नवंबर को मतदान के लिए जरुरी प्रबंध मुकम्मलः डिप्टी कमिश्नर

0

–    जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों सहित पोलिंग पार्टियों को रवाना करने व गिनती केंद्र पर तैयारियों का जिला जायजा

–    वोटिंग खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद, बाहरी प्रतिनिधियों को छोड़ना पड़ेगा विधान सभा क्षेत्र

–    वोटों की गिनती 23 नवंबर को, विधान सभा क्षेत्र होटल/ मैरिज पैलेस वालों को चुनाव आचार संहिता का पूर्ण पालन करने के दिए निर्देश

–    विधान सभा में कुल 159432 वोटर, 83704 पुरुष, 75724 महिलाएं और 4 ट्रांसजैंडर वोटर

–    डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी की मौजूदगी में चब्बेवाल में फ्लैग मार्च

–    20 नवंबर को मतदान वाले दिन जिले में रहेगी छुट्टी

होशियारपुर, 18 नवंबरः डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 044 चब्बेवाल के उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओऱ से जरुरी तैयारियां व प्रबंध मुकम्मल किए जा चुके हैं ताकि 20 नवंबर को अमन-शांति से वोटिंग प्रक्रिया संपन्न की जा सके। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियां 19 नवंबर को स्थानीय रयात-बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में अपने-अपने निर्धारित पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना होंगी।

   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एस.एस.पी. सुरेंद्र लांबा की मौजूदगी में चब्बेवाल में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से वोटिंग करवाने के लिए वचनबद्ध है। एस.एस.पी. सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारी विधान सभा क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में शाम 6 बजे से शराब के ठेके बंद रहेंगे।

   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि चुनाव आयोग की ओऱ से जारी हिदायतों के अनुसार उप चुनाव के लिए सोमवार शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा व बाहरी क्षेत्रों से आए राजनीतिक प्रतिनिधियों को विधान सभा क्षेत्र छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मतदान वाले दिन पोलिंग स्टेशन के 200 मीटर के घेरे से बाहर पोलिंग पार्टियों के बूथ लगाए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला होशियारपुर में स्थित सरकारी कार्यालयों/ बोर्डों/ कापोर्रेशनों/ शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय छुट्टी सहित नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 के अंतर्गत छुट्टी घोषित की गई है। इसी तरह 044 चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के उन वोटरों, जो कि पंजाब की रजिस्टर्ड फैक्ट्रियों, दुकानों या व्यापारिक संस्थाओं में काम कर रहे हैं, को भी वोट डालने के लिए काम से छूट रहेगी।

   डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार वोटिंग प्रक्रिया मुकम्मल होने के समय से 48 घंटे पहले तक लाउड स्पीकर के प्रयोग पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस समय के दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रानिक मीडिया पर किसी भी तरह के प्रचार के माध्यम से एग्जिट पोल या ओपिनियन पोल पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि मतदान वाले दिन या उससे एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन देने से पहले जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी से अग्रिम मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।

   विधान सभा क्षेत्र चब्बेवा में वोटरों की गिनती संबंधी कोमल मित्तल ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में कुल 159432 वोटर हैं, जिनमें से 83704 पुरुष, 75724 महिलाएं व 4 ट्रांसजैंडर शामिल हैं। विधान सभा में सर्विस वोटरों की गिनती 600 हैं, जिनमें 571 पुरुष व 29 महिलाएं शामिल हैं और विधान सभा क्षेत्र में 205 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

   डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी. ने गिनती केंद्र में तैयारियों का लिया जायजाः जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल, एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा व रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने संबंधित अधिकारियों सहित आज रयात-बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में 23 नवंबर को वोटों री होने वाली गिनती के लिए स्थापित किए जा रहे केंद्र में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार समूचे प्रबंध अमल में लाए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पर सभी तैयारियां मुकम्मल की जाए ताकि सुचारु ढंग से वोटों की गिनती को मुकम्मल किया जा सके।  

   रिटर्निंग अधिकारी की ओर से अमन-शांति व्यवस्था संबंधी बैठकः अतिरिक्तडिप्टी कमिश्नर(सामान्य)-कम रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने अमन-शांति व्यवस्था के संबंध में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए चुनाव स्टाफ को अमन-शांति से चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों के अलावा विधान सभा क्षेत्र की सीमा के अंदर आते होटल/ मैरिज पैलेस के मालिक भी मौजूद थे। रिटर्निंग अधिकारी ने होटल/ मैरिज पैलेस वालों को हिदायत की कि चुनाव आचार संहिता का पूर्ण रुप से पालन यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र से बाहरी व्यक्तियों का पहचान का सबूत लेकर रहने की इजाजत दी जाए व ड्राई डे के निर्देशों का पूरी तरह से पालन यकीनी बनाया जाए।

कैप्शनः डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा रयात-बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में प्रबंधों का जायजा लेते हुए।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा चब्बेवाल में फ्लैग मार्च का नेतृत्व करते हुए।

प्रेम नगर सेवा सोसायटी ने 40 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया उत्साहवर्धन

0

फगवाड़ा 18 नवंबर (शिव कौडा) प्रेम नगर सेवा सोसायटी की तरफ से नगर कौंसिल फगवाड़ा के पूर्व प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा के प्रयास एवं सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी के प्रधान विश्वामित्र शर्मा की देखरेख में मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिये एक समागम का आयोजन स्थानीय खेड़ा रोड पर किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 37 के अन्तर्गत 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करके भविष्य में और अधिक परिश्रम से पढ़ाई के लिये प्रेरित किया गया। मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा का महत्व बताना और विद्या के प्रति प्रोत्साहित करना था। उन्होंने बताया कि सम्मानित विद्यार्थियों को मोमेंटो, सर्टीफिकेट और उपहार स्वरूप एक टी-शर्ट प्रदान की गई है। पूर्व वार्ड पार्षद परविन्द्र कौर रघबोत्रा ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढऩे की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रेम नगर सेवा सोसायटी के प्रधान सुधीर शर्मा ने सभी गणमान्यों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वंदना शर्मा, टी.एस. बेदी, सुरिन्द्र पाल, पुनीत कुमार, मोहन लाल तनेजा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

18 November 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

18 November 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

17 November 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

17 November 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर ने राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक प्राप्त किए ।

0

हुशियारपुर ( तरसेम दीवाना ) विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर के अंडर 14, 17 और अंडर 21 किकबॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने लुधियाना में तीसरी राज्यस्तरीय “खेड़ा वतन पंजाब दीयां” खेलों में 2 स्वर्ण ,    1 सिल्वर और १ कांस्य पदक प्राप्त किये ।   स्कूल के अध्यक्ष अनुराग सूद, जनरल सेक्रेटरी हर्षविंदर सिंह पठानिया, प्रधानाचार्य शोभा रानी कंवर ने स्वर्णपदक विजेता – तनुज व देहल , रजत पदक विजेता – सूरज और कांस्य पदक विजेता- अर्श डडवाल को बधाई दी । उन्होंने कहा कि विद्या मंदिर स्कूल वॉलीबॉल , किकबॉक्सिंग , मुक्केबाज़ी , बास्केटबॉल ,नेटबॉल और क्रिकेट आदि खेलों में राज्य स्तर पर पदक जीत कर ज़िले का नाम रोशन  कर रहा है । उन्होंने ज़िला खेल विभाग   और ज़िला शिक्षा विभाग का सहयोग व मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया ।

यूथ फेस्टिवलों का आयोजन संस्कृति की परवरिश के लिए आवश्यक : खन्ना

0


डी.ए.वी. कालेज यूथ फेस्टिवल में खन्ना दम्पति ने मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत
होशियारपुर, 16 नवम्बर (न्यूज़ हंट) भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना तथा उनकी धर्मपत्नी मिनाक्षी खन्ना ने डी.ए.वी. कालेज में आयोजित यूथ फेस्टिवल में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके कालेज छात्र छात्राओं द्वारा पुरातन सस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश किये गए।
इस मौके पर खन्ना ने कहा की युथ फेस्टिवलों का आयोजन संस्कृति की परवरिश के लिए आवश्यक है। खन्ना ने कहा कि युथ फेस्टिवलों का आयोजन भारतीय कल्चर की संभाल का बहुत अच्छा ढंग है। खन्ना ने कहा कि यूथ फेस्टिवल के आयोजन से युवा वर्ग को भारतीय संस्कृति के साथ जोड़ने का अच्छा जरिया हैं । उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग में जो पश्चिमी सभ्यता का चलन है, इससे युवा वर्ग का रुख मोड़कर भारतीय संस्कृति की तरफ करने में यूथ फेस्टिवल सहाई हो सकते हैं। खन्ना ने सभी छात्र वर्ग से अपील की कि भारतीय संस्कृति को अपनाए ताकि हम सच्चे भारतीय बनकर देश की सेवा करते रहे।

उन्नत फार्मूला से आयेगा मोटापा कम करने की सफलता में क्रांतिकारी बदलाव : डॉ. अमित गर्ग

0

होशियारपुर: उन्नत फॉर्मूलेशन ‘ओज़ेम्पिक ऑन स्टेरॉयड ‘ मोटापा कम करने के लिए वर्तमान उपचारों में लगने वाले समय की तुलना में आधे समय में अभूतपूर्व परिणाम देकर वजन घटाने की सफलता में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।

लिवासा अस्पताल में बेरिएट्रिक और मेटाबोलिक के वरिष्ठ सलाहकार डॉ अमित गर्ग, ने कहा कि यह एक गेम चेंजिंग इनोवेशन है।

उन्होंने कहा, “वैज्ञानिकों ने वजन घटाने की लोकप्रिय दवा का अधिक शक्तिशाली संस्करण विकसित किया है, जिसमें अधिकतम प्रभावशीलता के लिए सेमाग्लूटाइड IV डिलीवरी सिस्टम शामिल है। यह क्रांतिकारी दृष्टिकोण बेहतर अवशोषण और तेजी से परिणाम की अनुमति देता है व संभावित रूप से वजन घटाने की गति को दोगुना करता है।

उन्नत फार्मूला के लाभ:

• फैट लॉस में तेजी

• बेहतर मेटाबोलिज्म प्रतिक्रिया

• भूख कंट्रोल करने में मदद

• कार्रवाई की तेजी से शुरुआत

• बेहतर अवशोषण दर

नैदानिक परीक्षण और आशाजनक परिणाम:

प्रारंभिक अध्ययन उल्लेखनीय परिणाम दिखाते हैं, पारंपरिक ओज़ेम्पिक उपचारों की तुलना में 50% कम समय में महत्वपूर्ण वजन घटाने का अनुभव होता है। डॉ. गर्ग ने बताया कि इनोवैटिव सेमाग्लूटाइड IV  ऐड्मिनिस्ट्रेशन पद्धति ने बेहतर बायोअवेलेबिलिटी का प्रदर्शन किया है, जिससे अधिक सुसंगत और विश्वसनीय परिणाम सामने आए हैं।

सुरक्षा और प्रभावशीलता:

‘ओज़ेम्पिक ऑन स्टेरॉयड ‘ उन्नत वितरण तंत्र पेश करता है जो उपचार के लिए शरीर की प्रतिक्रिया का अनुकूलन करता है। चिकित्सा पेशेवर परीक्षण प्रतिभागियों के बीच अभूतपूर्व सफलता दर को नोट कर रहे हैं, जिसमें न्यूनतम दुष्प्रभाव बताए गए हैं। उन्नत फार्मूला वजन घटाने से जूझ रहे लाखों लोगों के लिए आशा की एक नई किरण है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

16 November 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews