22.3 C
Jalandhar
Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 300

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

11 September 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

11 September 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धावस्था आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

0

फगवाड़ा 10 सितम्बर (शिव कौड़ा) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब निर्देश एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कपूरथला डाॅ. कुसुम गुप्ता के दिशा-निर्देशों के तहत निकटवर्ती ग्राम पंडोरी में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए जेरियाट्रिक्स आयुर्वेदिक का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान डाॅ. जसपाल सिंह (एएमओ) और डॉ. गुरदीप सिंह (एएमओ) की टीम ने 86 जरूरतमंद बुजुर्गों की शुगर व बीपी का इलाज किया। जांच के बाद आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां दी गईं। डॉ। जसपाल सिंह ने दर्शकों से अपने बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने का आग्रह किया। उन्होंने बारिश के साथ बदलते मौसम में बुजुर्गों के खान-पान के प्रति भी जागरूक किया। डॉ। गुरदीप सिंह ने उच्च या निम्न रक्तचाप और मधुमेह के रोगियों के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नरिंदर कौर, ट्रेंड दाई, गांव के पूर्व सरपंच, सदस्य पंचायत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भीम नगर में डायरिया की रोकथाम के लिए प्रशासन सक्रिय रुप से प्रयासरतः डिप्टी कमिश्नर

0

–    भीम नगर में लोगों को जरुरी सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य व नगर नगर की टीमें जुटी

–    मोहल्ले में दो दिन से मैडिकल कैंप जारी, दवाओं के साथ-साथ दिए जा रहे हैं ओ.आर.एस के पैकेट

–    वाटर सप्लाई पाईप को दुरुस्त करवा कर क्षेत्र में क्लोरीनयुक्त पीने का पानी करवाया जा रहे हैं मुहैया

–    नगर निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित, सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक मोबाइल नंबर 94634-97791 पर दी जा सकती हैं शिकायत

होशियारपुर, 10 सितंबरः

      डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि भीम नगर इलाके में हाल ही में डायरिया के कई मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय रूप से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य व नगर निगम की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी है और प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से चिकित्सा सहायता और आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य डायरिया के प्रसार को रोकना और लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। नगर निगम की टीमों ने इलाके में पानी की आपूर्ति की जांच की है और क्लोरीनयुक्त पानी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे केवल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए क्लोरीनयुक्त पानी का ही उपयोग करें और किसी भी समस्या के लिए तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे घबराएं नहीं जिला प्रशासन की ओर से डायरिया की रोकथाम के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने कमिश्नर नगर निगम अमनदीप कौर, सिविल सर्जन डा. पवन कुमार को अपनी टीमों के साथ भीम नगर क्षेत्र का दौरा करने के निर्देश दिए थे ताकि विभाग की ओर से चल रही गतिविधियों का जायजा लिया जा सके। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोहल्ले में लगातार दूसरे दिन भी मैडिकल कैंप जारी रखा गया है। उन्होंने बताया कि भीम नगर के संस्कार मॉडल स्कूल मैडिकल कैंप में जहां डॉक्टरों की टीमों की ओर से डायरिया से पीड़ित मरीजों की जांच कर दवाइयां व ओ.आर.एस का वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर, एच.आई, ए.एन.एम, आशा वर्करों और वालंटियर टीमें भीम नगर में घर-घर जाकर सर्वे कर क्लोरीन की गोलियां और ओ.आर.एस के पैकेट वितरित कर रही है और मरीजों को दस्त से बचाव और इलाज के लिए ओ.आर.एस घोल तैयार करने के बारे में जानकारी साझा कर रही हैं। आज स्वास्थ्य टीम ने 9 स्टूल सैंपल लिए, जिनमें से 4 मरीजों में हैजा की पुष्टि हुई है, जो सिविल अस्पताल में इलाजरत हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।  

      डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भीम नगर में 6 सितंबर को गली नंबर 2 में सीवर ब्लॉकेज की समस्या ध्यान में आने पर निगम की टीम द्वारा सीवर चैंबरों को खोला गया। जांच में पता चला कि ताजा पानी की एक पाइप टूटकर चैंबर में गिर रही थी, जिसे तुरंत ठीक करवा दिया गया। नगर निगम को सिविल सर्जन कार्यालय से जानकारी मिली कि भीम नगर इलाके में लगातार डायरिया के केस सामने आ रहे हैं, और यहां के लोग उल्टी और दस्त से काफी प्रभावित हैं। इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर और सिविल सर्जन की टीम ने 9 व 10 सितंबर को संयुक्त रूप से भीम नगर क्षेत्र की विभिन्न गलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ समन्वय कर तुरंत जल आपूर्ति लाइनों की जांच की और क्षेत्र में क्लोरीनयुक्त टैंकरों से पानी की आपूर्ति की, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 9 सितंबर को क्षेत्र में पीने के पानी के 30 सैंपल भरे, जिनमें से 10 सैंपल हाइड्रोलिक वायल किट से भरे गए थे। उनकी रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और सभी सैंपल सही पाए गए हैं। शेष सैंपल खरड़ स्थित लैब में परीक्षण के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

      डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम की ओर से 20-20 लीटर पानी की कैनियां खरीद कर डोर टू डोर सप्लाई की जा रही है। नगर निगम की ओर से इस क्षेत्र में रोजाना सैंपल भरने का काम करवाया जा रहा है व साफ सफाई के लिए टीमें भी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि भीम नगर के एक मोहल्ले में एक सबमर्सिबल पंप मोहल्ला निवासियों की ओर से प्रयोग में लाया जा रहा है, जिसको नगर निगम की ओऱ से तुरंत बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल से डिलीवरी पाइप को खोलकर पानी को ओपन चलाया गया, जिससे इस इलाके की की टंकियों और घरों में जमा पानी की फ्लशिंग करवाई गई ताकि किसी प्रकार की मिलावट से बचा जा सके। इसके अलावा पानी के सैंपल भी लिए गए। जब तक यहां डायरिया नियंत्रित नहीं हो जाता, तब तक नगर निगम की टीम द्वारा इस क्षेत्र में क्लोरीनयुक्त पानी के 3 टैंकरों की आपूर्ति लगातार की जाएगी, और पानी की लीकेज की समस्या पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

कोमल मित्तल ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए भीम नगर इलाके में जगह-जगह फ्लेक्स लगाए गए हैं। किसी भी तरह की पानी की मिक्सिंग आदि की सूचना देने संबंधी अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर अंकित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त नगर निगम कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां सुबह 09:00 बजे से रात 10:00 बजे तक कर्मचारियों की ड्यूटी शिकायत मोबाइल नंबर 94634-97791 पर लगाई गई है, जहां आम जनता पानी की मिक्सिंग संबंधी शिकायत दर्ज करा सकती है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

10 September 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

10 September 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

9 September 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

9 September 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

पायल लाठ की एक और उपलब्धि; रोटरी की डिस्ट्रिक्ट को- चेयरमैन बनीं

0

सामाजिक कार्यकर्ता पायल शब्द लाठ को मिली रोटरी में बड़ी जिम्मेदारी

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। (न्यूज़ हंट)- रोटरी में सक्रिय सदस्य पायल शब्द लाठ को रोटरी इंटरनेशनल सर्विस के लिए डिस्ट्रिक्ट को-चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 रिटेरियन अमित पल्लवी जायसवाल द्वारा सौंपी गई है।

 पायल लाठ ने रोटरी में 25 जनवरी 2018 को ज्वाइन किया था और उनकी सक्रियता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता के कारण उन्हें 2018 में ही वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया था और 2019-20 में प्रेसिडेंट। उनके कार्यकाल के दौरान कोरोना महामारी का सामना करना पड़ा और इस दौरान पायल ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कोरोना जैसी भीषण महामारी में पायल घर परिवार परवाह किये बगैर दिनभर जरूरतमन्दों की सेवा में जुटी रहीं। उनकी इस जनसेवा के लिए उन्हें कई संस्थाओं, प्रशासन, पुलिस, नगर निगम द्वारा सम्मानित किया गया। रोटरी में सक्रिय सदस्य होने के कारण उन्हें रोटरी असिस्टेंट गवर्नर भी बनाया गया। वे लगातार 2 वर्ष तक असिस्टेंट गवर्नर रहीं और डिस्ट्रिक्ट मेम्बरशिप चेयरमैन छत्तीसगढ़ और डिस्ट्रिक्ट पब्लिक इमेज चेयरमैन छत्तीसगढ़ का दायित्व निभाया। और अब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 की उन्हें एक और अहम जिम्मेदारी दी गई है डिस्ट्रिक्ट को-चेयरमैन रोटरी इंटरनेशनल सर्विस। यह बहुत ही अहम जिम्मेदारी है जिसमें रोटरी एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत भारत से कुछ बच्चे विदेश भेजे जाते हैं और विदेश से बच्चे भारत आते हैं। इसे रोटरी एक्सचेंज प्रोग्राम कहते हैं।
मेजर दीपक मेहता को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन इंटरनेशनल सर्विस के लिए नियुक्त किया गया है और छत्तीसगढ़ से पायल लाठ को को-चेयरमैन। पायल लाठ ने कहा कि रोटेरियन मेजर दीपक मेहता के गाइडेंस में काम करना उनके लिए बहुत ही गर्व की बात होगी। उनके एक्सपर्ट गाइडेंस में काम करने मिलेगा। पायल लाठ ने डीजी अमित पल्लवी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

एचडीसीए की सुरभी, अंजली, सुहाना व आस्था का पंजाब अंडर-19 के लिए हुआ चयन

0


होशियारपुर (न्यूज़ हंट)-होशियारपुर महिला क्रिकेट के लिए गर्व की बात है कि होशियारपुर एचडीसीए की चार महिला खिलाडिय़ों का पंजाब अंडर-19 महिला कैंप के लिए चयन हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि पटियाला के ध्रुव पांडव स्टेडियम में 9 सितंबर से 17 सितंबर तक लगने वाले इस कैंप में पीसीए के वरिष्ठ कोच बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। डा. घई ने बताया कि इस कैंप में बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का पंजाब अंडर-19 महिला टीम में चयन होगा। उन्होंने बताया कि एचडीसीए के चार खिलाडिय़ों के पंजाब कैंप में चयन होने पर खुशी व्यक्त करते हुए एचडीसीए के अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां, विवेक साहनी, पंकज शिव, ठाकुर योगराज  व समूह एसोसिएशन पदाधिकारियों ने खिलाडिय़ों को मुबारकबाद देते हुए आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी बढिय़ा प्रदर्शन कर पंजाब टीम में अपना स्थान बनाएंगे। एचडीसीए के चार खिलाडिय़ों के चयन पर टीम की जिला महिला कोच दविंदर कौर कल्याण, जिला ट्रेनर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी, जिला कोच दलजीत सिंह, दलजीत धीमान, अशोक शर्मा ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।


फोटो कैप्शन:-चयन हुए खिलाडिय़ों के साथ एचडीसीए के सचिव डा. रमन घई, दविंदर कौर, कुलदीप धामी, दलजीत सिंह, दलजीत धीमान व अन्य।