26 August 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
26 August 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
26 August 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
25 August 2024

– कैबिनेट मंत्री ने बाल कल्याण काउंसिल व रेड क्रास सोसायटी की ओर से सरकारी स्कूल अज्जोवाल में खोला गए सैंटर का किया उद्घाटन
– सोनालिका डेवलेपमेंट सोसायटी का रहा महत्वपूर्ण योगदान
– कोचिंग सैंटर में ग्यारहवीं, बारहवीं के मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्ट्रीम के बच्चों को दी जाएगी मुफ्त कोचिंग
– भविष्य में आई.आई.टी,नीट और जे.ई.ई की भी दी जाएगी मुफ्त कोचिंग
होशियारपुर, 24 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल अज्जोवाल (नजदीक वेरका मिल्क प्लांट) में जिले के पहले मॉडल कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस कोचिंग सेंटर की स्थापना बाल कल्याण काउंसिल और जिला रेड क्रॉस सोसायटी होशियारपुर द्वारा की गई है, जिसमें सोनालिका डेवलेपमेंट सोसायटी का विशेष सहयोग है। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, मेयर सुरिंदर कुमार, एसडीएम संजीव शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी और रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद भी उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि यह कोचिंग सेंटर स्लम और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यहां ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी, जिससे वे भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें और उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में भविष्य में आई.आई.टी, नीट और जे.ई. ई जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी, जिससे इन बच्चों को अपनी क्षमताओं का पूर्ण विकास करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, बारहवीं के बाद कोर्स चयन में विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए करियर काउंसलिंग भी की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने सोनालिका उद्योग का इस प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोनालिका के इस प्रयास से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों में नई उम्मीद जगी है और यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगी।
डिप्टी कमिश्नर-कम-चेयरपर्सन जिला रेड क्रॉस सोसायटी, होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि इस कोचिंग सेंटर को बाल कल्याण काउंसिल और रेड क्रॉस होशियारपुर के सहयोग से संचालित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए अनुभवी अध्यापकों का चयन कर लिया गया है और विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार सुबह और शाम की क्लासें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले का कोई भी जरूरतमंद ग्यारहवीं या बारहवीं का मेडिकल या नॉन-मेडिकल स्ट्रीम का छात्र इस कोचिंग सेंटर में मुफ्त में कोचिंग प्राप्त कर सकता है।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद और सोसायटी के अन्य सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) ललिता अरोड़ा, सोनालिका के सीनियर वी.पी. सीएसआर जगतजीत सिंह चौहान, सोनालिका के डी.जी.एम लीगल और पीआर रजनीश संदल, इंचार्ज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल शरणजीत कौर, लेक्चरर संदीप सूद, बहादुर सिंह सुनेत, सुमन बहल, कमलजीत बहल और रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य राजीव बजाज, विनोद ओहरी, स्नेह जैन, कुमकुम सूद और अन्य स्टाफ मेंबर भी मौजूद थे।
फगवाड़ा 23 अगस्त (शिव कौड़ा) आढ़ती एसोसिएशन जिला कपूरथला के प्रधान नरेश भारद्वाज पूर्व चेयरमैन मार्किट कमेटी फगवाड़ा ने बताया कि फैडरेशन आफ आढ़ती एसोसिएशन पंजाब की ओर से आढ़ती चेतना कान्फ्रेंस-2024 का आयोजन 28 अगस्त दिन बुधवार को प्रात: 10 बजे रिचमंड विला तलवंडी भाई जिला फरीदकोट में किया जा रहा है। जिसमें फगवाड़ा सहित जिला कपूरथला के आढ़ती बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस कान्फ्रेंस में आढ़तियों की लंबे समय से लटकती मांगों बारे विचार विमर्श किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार से हरियाणा की तर्ज पर आढ़त का भुगतान करने की मांग करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने आढ़त में बढ़ोतरी करते हुए 10 रुपए प्रति क्विंटल अपनी तरफ से देने का ऐलान किया है। जबकि पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार आढ़तियों के हितों की अन्देखी कर रही है। यदि हरियाणा सरकार यह कदम उठा सकती है तो खुद को जनकल्याणकारी प्रचारित करने वाली पंजाब की भगवंत मान सरकार को ऐसा करने में आखिर क्या दिक्कत है? इस अवसर पर पंडित राम सिंह जोशी, प्रगट सिंह समरा, परवेश गुप्ता काकू, रोशन लाल, राजीव गुप्ता, दीपक अग्रवाल, अनिल गुप्ता, जज्जी, प्रमोद दुग्गल, जसविन्द्र सिंह, दविन्द्र सिंह, जसवंत राय मेहता, हुसन सिंह घुम्मण, राकेश प्रभाकर, नवीन शर्मा, सनी कलूचा, बलजीत सिंह पलाही आदि उपस्थित थे।
24 August 2024

23 August 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara