27.7 C
Jalandhar
Monday, April 6, 2026
Home Blog Page 307

इंडियन आयल जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने किया शुभारम्भ

0

35 प्रतिस्पर्धाओं में 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, 11अगस्त को खेलें जायेंगे फाइनल मुक़ाबलेडीसी द्वारा नया जिम और सिंथेटिक कोर्ट भी खिलाड़ियों को समर्पित  खेलने से बच्चों में व्यक्तित्व का निर्माण होता है : डा. हिमांशु अग्रवालअंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी मान्या रल्हन,अभिनव ठाकुर और राम लखन को डीबीए ने किया सम्मानित

जालंधर: डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की तरफ से रायजादा हंसराज स्टेडियम में इंडियन ऑयल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। 11 अगस्त तक चलने वाली इस चैंपियनशिप का शुभारम्भ वीरवार को डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने किया। इसके साथ ही उन्होंने अत्याधुनिक एयर कंडीशंड जिम्नेजियम एवं सिंथेटिक कोर्ट भी खिलाडिय़ों को समर्पित किया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि खेलने से बच्चों में व्यक्तित्व का निर्माण होता है और खिलाडी जीवन को बेहतर ढंग से जीना सीखते हैं। खेल हमें जीवन में अच्छे मूल्य, नैतिकता और कौशल भी सिखातें है। स्टेडियम में हुए विकास कार्यों के लिए ज़िलाधीश ने अंतरिम कमेटी को बधाई दी। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा आने वाले समय में हंसराज स्टेडियम में और विकास कार्य करवाए जायेंगे।

इस मौके पर डीबीए के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि आज शुरू हुई चैंपियनशिप में 35 प्रतिस्पर्धाओं में 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर- 11,13,15,17,19 में लडक़े-लड़कियों और पुरुष एवं महिला वर्ग के सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्सड डबल्स मुकाबले करवाए जा रहे हैं। वेटरन कैटेगरी में 35 प्लस से लेकर 65 प्लस आयु वर्ग के इवेंट है। अगले चार दिनों में 500  मुक़ाबले खेलें जायेंगे। चैंपियनशिप के दौरान फ्री रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था के साथ-साथ मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। 11 अगस्त को डीसी जालंधर डा. हिमांशु अग्रवाल और इंडियन आयल के जालंधर डिवीज़न हेड राजन बेरी चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। डीबीए के 50 साल के इतिहास में पहली बार विजेताओं को 5 लाख के आकर्षक और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
आज उद्घाटन समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मान्या रल्हण, अभिनव ठाकुर और राम लखन को डीबीए की तरफ से नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।ज्ञात रहे पूर्व खेल मंत्री स. गुरमीत मीत हेयर ने स्टेडियम के सुधार के लिए 23.16 लाख रुपए की ग्रांट दी थी। इसके अलावा क्रिकेटर एवं सांसद हरभजन सिंह ने भी स्टेडियम के जिम की मशीनरी के लिए 15.60 लाख रुपए दिए थे। इस 40 लाख रूपए की ग्रांट से स्टेडियम में नया एयर कंडिशन्ड जिम्नेजियम,सिंथेटिक कोर्ट बनाया गया और हॉस्टल का नवीकरण किया जिसे आज खिलाड़ियों को समर्पित कर दिया। 

इस अवसर पर अंतरिम कमेटी के चेयरमैन डॉ.जय इन्दर सिंह,कोषाध्यक्ष पलविंदर जुनेजा, राकेश खन्ना,मुकुल वर्मा,अमन मित्तल,रवनीत तखर, कुसुम केपी,नरेश बुद्धिया और धीरज शर्मा उपस्थित थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

08 August 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

08 August 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

07 August 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

07 August 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

06 August 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

06 August 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

माता पिता की सेवा भगवान् की सेवा के सामान : अविनाश राय खन्ना

0


सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत रेडक्रॉस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
होशियारपुर 5 अगस्त (न्यूज़ हंट)- भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व वाईस चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा भगवान् की सेवा के सामान है। जो मनुष्य अपने माता पिता की सेवा नहीं करता उसके लिए भगवान की पूजा अर्चना करना भी व्यर्थ है।


उपरोक्त विचार खन्ना ने रेडक्रॉस कार्यालय में तकनीकी शिक्षा ने रहे विद्यार्थियों में अपने माता पिता की सेवा भावना का संचार करने हेतु सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।  खन्ना ने कहा कि प्रतिस्पर्दा के इस युग में जहाँ युवा पीढ़ी आधुनिकता की ओर कदम बढ़ा रही हैं वहीं व्यस्तता के कारण अपने सर्वोपरि कर्तव्य माता पिता की सेवा से दूर होती जा रही है। खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा सर्वोपरि है। शास्त्रों में माता पिता की सेवा को भगवान पूजा अर्चना से पहले माना गया है। खन्ना ने कहा की जो बच्चे माता पिता की आज्ञा का पालन करते हैं और उनकी सेवा करते हैं, जिंदगी में वही बचे प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हैं क्यूंकि उनके साथ माता पिता का आशीर्वाद होता है और जिसे माता पिता का आशीर्वाद मिल जाये वही भगवान की कृपा का पात्र बनता है। खन्ना ने विद्यार्थियों से अपील की कि प्रतिदिन अपने माता पिता के साथ अपने पूरे दिनचर्य को सांझा करें तो इससे माता पिता का मन प्रसन्न रहेगा। माता पिता के साथ समय बिताएं और उनकी सेवा करें। इस मौके पर खन्ना ने रेडक्रॉस लाइब्रेरी को किताबें भी भेंट की। इस मौके पर खन्ना के साथ रेडक्रॉस जिला सचिव मंगलेश सूद, स्टाफ व छात्र भी उपस्थित थे।

सफाई एक सामूहिक जिम्मेदारी है, हर नागरिक का योगदान आवश्यक: ब्रम शंकर जिम्पा

0

– कैबिनेट मंत्री ने स्वच्छता बिन सेवा धर्म वेलफेयर सोसायटी के वार्षिक समागम में की शिरकत

– सोसायटी की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर तीसरे सफाई लंगर की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 5 अगस्त: स्वच्छता बिन सेवा धर्म वेलफेयर सोसायटी की ओर से पहला वार्षिक समागम माता वैष्णो देवी मंदिर, होशियारपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सोसायटी के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे। 

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने सोसायटी की ओर से माता चिंतपूर्णी मेले को लेकर तीसरे सफाई के लंगर की शुरुआत की। उन्होंने सोसायटी की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस पहल का उद्देश्य मेले के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। 

कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में सोसायटी के कार्यों की सराहना की और शहरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता लंगर के दौरान विशेष रूप से सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सफाई एक सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें हर नागरिक का योगदान आवश्यक है। उन्होंने सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे तीसरे सफाई के लंगर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में स्वच्छता की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कैबिनेट मंत्री की ओर से इस दौरान सोसायटी के प्रधान अशोक शर्मा व अन्य पदाधिकारियों के साथ शहरवासियों को पौधे भी बांटे गए। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।

इससे पहले समागम की शुरुआत सोसायटी के फाउंडर और नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर, मनी गोगिया द्वारा प्रस्तुत सोसायटी की वार्षिक कार्य रिपोर्ट से हुई। उन्होंने पूरे वर्ष में सोसायटी द्वारा किए गए सफाई अभियानों, जागरूकता कार्यक्रमों और समाज सेवा की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सोसायटी ने शहर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सोसायटी के प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि सोसायटी ने अब तक सैकड़ों पौधे वितरित किए हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन जूनियर एस.बी.एस.डी की टीम से हरमन और जस्मीन ने किया। उन्होंने अपनी कुशलता और उत्साह से कार्यक्रम को सफल बनाया और उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर अमित शर्मा, करणदीप सिंह, राजन, प्रमोद, अशोक शर्मा, गीता,  खुशी राम धीमान, डिंपल, मोनिका, शशि बाला, वर्तिका, बलजिंदर कौर, लक्की, अंगद, नीलम शर्मा, तरनप्रभ भी मौजूद थे। 

प्रयास संस्था ने अडाप्ट किये सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में बनवाई मिड-डे-मील शेड

0

फगवाड़ा 5 अगस्त (शिव कौड़ा) करीब आठ वर्षों से समाज सेवा में जुटी प्रयास संस्था द्वारा अडाप्ट किये सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल होशियारपुर चौक फगवाड़ा में मिड डे मील का कार्य सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से 20 फुट लंबी और 15 फुट चौड़ी शैड तैयार करवाई गई है। संस्था के संयोजक शक्ति महिन्द्रू ने बताया कि इस प्रोजैक्ट पर करीब 25 हजार की लागत आई है। जिसका आज विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा द्वारा किया गया। शक्ति महेंद्रू ने बताया कि इस स्कूल में 175 बच्चे पढ़ते हैं। जिनके लिए मिड डे मील स्टाफ को जगह की कमी के कारण भोजन तैयार करने में दिक्कत आ रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए यह शेड तैयार करवाई गई है। मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने प्रयास संस्था के इस नेक प्रयास और समाज सेवा के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने के लिये खूब प्रशंसा की। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। अंत में शक्ति महेंद्रू ने गणमान्यों का सहयोग के लिये हार्दिक आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि आठ साल पहले अडाप्ट किये गए इस स्कूल के सुधार के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। स्कूल इंचार्ज नीतू पाल ने मुख्य अतिथि मलकीयत सिंह रघबोत्रा और प्रयास संस्था की टीम का स्कूल पधारने तथा स्कूल की बेहतरी के लिए की जा रही निरंतर सेवा के लिए आभार जताया। इस अवसर पर डी.एस जस्सल, राजिंदर कुमार मल्होत्रा, एडवोकेट जतिंदर शर्मा, संदीप शर्मा, शाम सुंदर गुप्ता के अलावा स्कूल स्टाफ शैली कोहली और कमल कुमार आदि उपस्थित थे।