24.1 C
Jalandhar
Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 307

पंजाब की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है तीज का त्यौहारः डा. गुरप्रीत कौर

0

–    मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी ने विधायक टांडा की ओर से आयोजित तीज कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर की शिरकत

होशियारपुर, 14 अगस्तः होशियारपुर के उपमंडल टांडा में अज्ज तीयां साडे वेहड़े-2024 बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन वड़ैच फार्म में विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस विशेष समागम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन कर्मजीत कौर व विधायक जसवीर सिंह की पत्नी रमनदीप कौर गिल भी मौजूद थी।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ हुई, जिसमें इलाके की महिलाओं के अलावा स्कूल व कालेजों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाएं पारंपरिक पंजाबी परिधानों में सजी हुई थीं और उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की रौनक और भी बढ़ गई थी। 

मुख्य अतिथि डॉ. गुरप्रीत कौर ने इस दौरान शमां रोशन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्यौहार नारी शक्ति का प्रतीक है और पंजाब की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि तीज का त्यौहार महिलाओं की समृद्धि, खुशहाली और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का एक अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि तीज का त्यौहार पंजाब की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण जरिया है। इस त्यौहार के माध्यम से महिलाएं अपनी संस्कृति के करीब आती हैं और पारिवारिक बंधनों को और मजबूत करती हैं। 

डॉ. गुरप्रीत कौर ने इस मौके पर पंजाब सरकार की प्राप्तियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिनमें रोजगार के अवसर प्रदान करना, महिलाओं को समाज में समान अधिकार दिलाने के प्रयास शामिल हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब सरकार हमेशा से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी।

समारोह के अंत में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने सभी अतिथियों और क्षेत्र की महिलाओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में मदद करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सामंजस्य को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने डॉ. गुरप्रीत कौर का विशेष रूप से धन्यवाद किया कि उन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत कर इसे और भी खास बना दिया। विधायक ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे, ताकि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जीवित रहे और नई पीढ़ी इसे आत्मसात कर सके। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों ने तीज के उत्सव का भरपूर आनंद लिया और समृद्ध पंजाबी संस्कृति की झलक को करीब से महसूस किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की पत्नी विभा शर्मा, विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण की पत्नी प्रभजोत कौर, एस.पी नवनीत कौर, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाबला, केशव सैनी, सरकारी कालेज की प्रिंसिपल शशि बाला भी मौजूद थे। मंच संचालन नरिंदर अरोड़ा व नवप्रीत कौर ने संयुक्त रुप से किया।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

14 August 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

14 August 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

13 August 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

13 August 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

12 August 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

12 August 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने जनता दरबार में सुनी 400 से अधिक शिकायतें

0

– अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

होशियारपुर, 11 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में एक जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने इस दौरान जनता की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अपने कार्यालय में जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने करीब 400 शिकायतों का निपटारा किया। प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश शिकायतें स्थानीय विकास कार्यों, पानी और बिजली आपूर्ति, सड़क सुधार, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, राजस्व और अन्य नागरिक मुद्दों से संबंधित थी। 

जनता दरबार में ब्रम शंकर जिम्पा ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने के लिए लगातार प्रयासरत है। 

ब्रम शंकर जिम्पा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनके समाधान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की भलाई है और किसी भी नागरिक की समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि जनता दरबार एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए वे सीधे जनता से जुड़े रह सकते हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी नियमित रूप से किए जाएंगे ताकि सरकार और जनता के बीच की दूरी कम हो और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें और प्रत्येक शिकायत का व्यक्तिगत रूप से फॉलोअप करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डीएसपी अमरनाथ, वरिंदर शर्मा बिंदू, सतवंत सिंह सियाण भी मौजूद थे।

बार एसोसिएशन फगवाड़ा ने परिवारों संग धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

0

फगवाड़ा 11 अगस्त (शिव कौड़ा) बार एसोसिएशन फगवाड़ा की तरफ से समृद्ध पंजाबी विरासत से जुड़ा तीज महोत्सव एसोसिएशन की सचिव एडवोकेट धनदीप कौर की देख रेख में स्थानीय होटल ग्रैंड अंबेसडर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान एसोसिएशन के समूह सदस्य अपने परिवारों संग शामिल हुए। तीज महोत्सव की शुभकामनाएं देने के लिये हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल विशेष रूप से समागम में शामिल हुए। जबकि विशेष अतिथि के रूप में सरकारी वकील रविन्द्र राय और चार्टड एकाऊंटेंट दीपक गुप्ता ने उपस्थिति दर्ज करवाई। विधायक धालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़े रखने के लिए ऐसे प्रयास हर स्तर पर जारी रहने चाहिए। तीज उत्सव में शामिल महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पंजाबी संस्कृति का जीवंत उदाहरण पेश किया। बच्चों ने डी.जे. की धुन पर नाचकर खूब मौज मस्ती की। साथ ही बच्चों की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया। एसोसिएशन की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत करके उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने गिद्दा, किकली, बोलियां और पारंपरिक पंजाबी लोकगीत गाकर तीज महोत्सव को चरम पर पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान लजीज पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए। आयोजकों की तरफ से विधायक धालीवाल को सम्मान स्वरूप समृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर सीनियर एडवोकेट चौधरी शरदा राम, सुरेश नारंग, रमन नारंग, आर.एस. खेड़ा, चौधरी गुरदेव सिंह के अलावा एसोसिएशन के उप प्रधान हरिन्द्र कौल, संयुक्त सचिव मनप्रीत कौर, कैशियर सुनीता बसरा, पूर्व उप प्रधान अशीष शर्मा, कुलदीप कुमार, लखबीर सिंह, संजना दड़ौच, ममता, नवजोत कौर, मोनिका मित्तल, गगनदीप सिंह, मनदीप सिंह नारंग, शुभलीन, मनमोहन सिंह, पल्लवी, रीना रानी बराड़ आदि बार सदस्य और कलर्क चन्दन आदि उपस्थित थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

11 August 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara