01 August 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
01 August 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
31 July 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
31 July 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
30 July 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
30 July 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
नरवाना – भारतीय राष्ट्रीय इंदिरा गांधी किसान मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री सज्जन सिंह नरवाना ने आज चंडीगढ़ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आवेदन किया। सज्जन सिंह नरवाना पिछले 25 वर्षों से पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाते हुए हलके की सेवा कर रहे हैं। पार्टी के प्रति वफादारी और हलके की जनता के प्रति जिम्मेदारी उनकी रग – रग में समाई हुई है। सज्जन सिंह नरवाना ने लोकसभा चुनाव के लिए भी सिरसा लोकसभा सीट से आवेदन किया था,लेकिन पार्टी नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की गई उम्मीदवारों की सूची में वरिष्ठता में दूसरे स्थान पर रखते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री बहन कुमारी सैलजा को प्रत्याशी बनाया था जिसमें पार्टी को लोकसभा चुनाव में सिरसा लोकसभा सीट पर विशालकाय जीत हासिल हुई। लोकसभा चुनाव में भी सज्जन सिंह नरवाना ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसारण पूरे लोकसभा क्षेत्र सिरसा में चुनाव प्रचार करते हुए अपनी राजनीतिक आदर्श और मार्गदर्शक बहन कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार पूरे नरवाना विधानसभा क्षेत्र में दिन – रात कड़ी मेहनत करते हुए पार्टी और पार्टी प्रत्याशी कुमारी सैलजा की जीत में अपनी महत्वपूर्ण भागेदारी सुनिश्चित की। राजनीतिक रसूख की बात करें तो सज्जन सिंह नरवाना ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव श्री के. सी. वेणुगोपाल,श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा से घनिष्ठ आत्मीय संबंध स्थापित कर रखे हैं। हरियाणा प्रदेश में भी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी के सानिध्य में हरियाणा युवा कांग्रेस में प्रदेश पदाधिकारी के तौर पर सन 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में दिन – रात कड़ी मेहनत करते हुए श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की वर्तमान सांसद कुमारी सैलजा को अपना राजनीतिक आदर्श, मार्गदर्शक और बड़ी बहन मानते हैं तथा पिछले लम्बे समय से पारिवारिक सदस्य के तौर पर छोटे भाई के रूप में जुड़े हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादारी और सच्ची निष्ठा की बात करें तो वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी की कठोर मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के दम पर हरियाणा प्रदेश में बनी लहर को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के पार्टी छोड़ने के समय पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर टिकट बेचने के निराधार आरोप लगाकर पार्टी छोड़ने तथा अब फिर से पार्टी में आकर टिकट मांगने वाले कुछ स्वार्थी नेताओं की तरह डॉ. अशोक तंवर से घनिष्ठ मैत्री संबंध होते हुए भी पार्टी को अपनी मां की तरह पूज्यनीय मानते हुए पार्टी न छोड़कर डॉ. तंवर से अपने राजनैतिक और निजी मैत्री संबंध समाप्त कर लिये। श्री सज्जन सिंह नरवाना हलका नरवाना में कांग्रेस पार्टी की पिछले लम्बे समय लगभग पिछले 15 वर्षों से चले आ रहे लगातार हार के क्रम को तोड़कर पार्टी को विशालकाय जीत दिलाने वाले सक्षम उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। उन्होंने लंबे समय से अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हलके में समाज के हर वर्ग – किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, महिलाओं और युवा वर्ग में अपनी गहरी पैठ बना रखी है।आगामी विधानसभा चुनावों में नरवाना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी सज्जन सिंह नरवाना को प्रत्याशी बनाकर अपनी विशालकाय जीत सुनिश्चित कर सकती है।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की वोट बनाने संबंधी की बैठक
(होशियारपुर)- शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा पंजाब के हितों की रक्षा की है, वह आगे से भी दाल का हर एक कार्यकर्ता पंजाब के हितों की रक्षा करने हेतु वचनबद्ध है। उपरोक्त शब्द शिरोमणि अकाली दल जिला होशियारपुर के जिला जत्थेदार स. लखविंदर सिंह लक्खी ने शहरी सर्कल प्रधान विक्रमजीत सिंह कलसी की अध्यक्षता में आयोजित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बोट बनाने संबंधी की गई बैठक को संबोधित करते हुए कहें। लखविंदर सिंह ने कहा कि अकाली दल की अंदरूनी घटनाओं का अकाली दल की प्राथमिकत सोच पर कोई असर नहीं पड़ेगा पहले भी अकाली दल पंजाब एवं पंजाबियों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा था आज भी हर एक कार्यकर्ता इसी बात पर कार्य कर रहा है उन्होंने कहा कि अब समय है की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा वोट बनाई जाएं इसके लिए उन्होंने अलग-अलग कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई । मीटिंग को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव तलवाड ने कहा स.सुखवीर सिंह बादल जी की सोच पर पहरा देते हुए पंजाब के वातावरण को बचाने हेतु पौधे लगाने का कार्य शुरू किया गया है उन्होंने कहा केवल वह पौधे ही लगाए जाएंगे जिनका सीधा संबंध पंजाब के वातावरण से हो । उन्होंने कहा जो भी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में पौधे लगाना चाहता है और पौधे प्राप्त करने में असमर्थ है वह शिरोमणि अकाली दल जिला होशियारपुर के कार्यालय जा मुझे निजी तौर पर संपर्क कर सकता है इस मौके पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सरदार प्रेम सिंह, सिटी प्रधान विक्रमजीत सिंह कालसी एवं सरदार जगतार सिंह सर्कल प्रधान ने भी संबोधित किया । मीटिंग में सरदार सुरजीत सिंह बांगड़ संतोख सिंह औजला नरेंद्र सिंह इकबाल सिंह गोपी लखबीर सिंह भी हाजिर थे
संगरूर जिले के सभी रेलवे स्टेशनों को बनाया जाएगा अत्याधुनिक: रवनीत बिट्टू
चंडीगढ़, 29 जुलाई 2024 (न्यूज़ हंट)- केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज संगरूर का दौरा किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व स्थानीय विधायक अरविंद खन्ना के प्रयासों से पहुंचे श्री बिट्टू ने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए संगरूर की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विशेष योजना बनाकर संगरूर जिले को औद्योगिक तौर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को हर मोर्चे पर अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सरकार ने अपना रेल बजट पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक रखा है, जिससे पंजाब समेत देशभर के रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की लगभग सभी रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि संगरूर जिले के सभी रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा। श्री बिट्टू ने राज्य की आम आदमी सरकार द्वारा केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक के बहिष्कार को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार के पास काम कराने के लिए फंड नहीं है तो वे केंद्र के प्रयासों का बहिष्कार कर क्या साबित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार की खराब नीतियों के कारण कई केंद्रीय परियोजनाएं रद्द कर दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां पंजाब के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री हवा-हवाई बातें कर जनता का ध्यान भटका रहे हैं।
इस अवसर पर संगरूर के प्रमुख व्यक्तियों ने श्री बिट्टू को रेलवे स्टेशन के विकास, संगरूर के लिए विशेष पैकेज का प्रावधान आदि सहित अन्य कठिनाइयों और मांगों का उल्लेख किया, जिस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में गंभीरता से प्रयास करेंगे।
पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने केंद्रीय राज्य मंत्री के संगरूर दौरे के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि रवनीत सिंह बिट्टू संगरूर निवासियों की मांगों का उचित समाधान निकालेंगे।
29 July 2024
Page 1 and Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
29 July 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara