21.6 C
Jalandhar
Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 317

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

29 June 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

29 June 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

नशा मुक्त अभियान में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. अशोक कुमार वर्मा राज्य स्तर पर हुए सम्मानित

0

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने की सराहना

हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : नशा मुक्त भारत पखवाड़े के अंतर्गत हरियाणा पुलिस द्वारा 12 जून से 26 जून तक नशा मुक्त हरियाणा पखवाड़ा मनाया गया। यह राज्य स्तरीय समारोह राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर 14 पंचकूला में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर मुख्यातिथि थे। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के प्रमुख ओपी सिंह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ जिसमें पंचकूला पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज, पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत, पुलिस अधीक्षक पंखुरी कुमार, राज्य भर से आए नोडल अधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। इस समारोह में हरियाणा में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत अति सराहनीय सेवाओं के लिए 23 अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा को नशा मुक्ति अभियान के अति सराहनीय उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर द्वारा प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। उच्चाधिकारियों ने उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पुरे हरियाणा में नशे के विरुद्ध प्रचार प्रसार में इनका बहुत ही सराहनीय योगदान है। बता दें उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा हरियाणा में  चार बार साइकिल यात्रा निकाल कर भी नशा मुक्ति का संदेश दे चुके हैं। वे प्राय: साइकिल पर चलते हैं और साइकिल पर नशा मुक्त अभियान की पट्टी लगाकर रखते हैं। हरियाणा भर में दो हज़ार से अधिक नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम कर चुके डॉ. वर्मा विभिन्न लेख और कविताओं के माध्यम से भी नशा मुक्ति का सन्देश दे रहे हैं। ब्यूरो में रहते हुए 570 लोगों को नशा मुक्त करने में भी इनके प्रयास सराहनीय हैं। 

गांव चगरां मे सेंट कबीर स्कूल को मिली 12वीं कक्षा की मान्यता : डॉ. आशीष सरीन 

0

हुशियारपुर ( तरसेम दीवाना )  सेंट कबीर पब्लिक हाई स्कूल (गांव चगरां) को 12वीं कक्षा की मान्यता प्राप्त हुई है जो कि अब सेंट कबीर पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल बन चुका है। विद्यालय के प्रधान एवं चेयरमैन डॉ. आशीष सरीन जी ने इस विषय में बताया है कि उनका एक संस्थान ’’हिज़ एक्सिलैंट कोचिंग सैंटर’’ के नाम से होशियारपुर शहर में गत 22 वर्षों से मेडिकल, नॉन मेडिकल, कॉमर्स आदि विषयों में निपुण होकर अपनी सेवा शहर वासियों को दे रहा है। इसलिये अपनी दूरदर्शिता दिखाते हुये उन्होंने यह निर्णय लिया कि गांव चगरां में स्थित अपने स्कूल को भी उन्होंने 12वीं तक कर लिया। जिसमें मेडिकल, नॉन मेडिकल, कॉमर्स एवं आटर्स विषयों पर वहां पर भी पढ़ाया जा सकेगा ताकि उस क्षेत्र से आने वाले बच्चे जो काफी दूर-दूर से आते हैं उन्हें पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो। इस विद्यालय में इस तरह के विषयों की पढ़ाई का सबसे ज्यादा फायदा माहिलपुर चब्बेवाल, गढ़शंकर, पथराला, जेजों, नवांशहर और आस-पास के गांवों से आने वाले बच्चों को होगा और बच्चे अपने उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होंगें। इस अवसर पर स्कूल प्रधान एवं चेयरमैन डॉ.आशीष सरीन जी एवं उनकी पत्नी के साथ-साथ हिज़ एक्सिलैंट का स्टाफ तथा सेंट कबीर का स्टाफ भी मौजूद था। जिसमें डॉ.आशीष सरीन जी ने यह निर्णय लिया कि कामर्स, आर्टस विषयों की सन् 2024-25 के दाखिले शुरू हो चुके हैं जिसमें बच्चों से कोई दाखिला फीस नहीं ली जायेगी। सभी बच्चों को दाखिला फीस माफ की जायेगी।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

28 June 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

28 June 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

27 June 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

27 June 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के गांव जियाण में लगाया गया सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंप

0

–    डिप्टी कमिश्नर व अन्य अधिकारियों ने लोगों की समस्या सुनकर मौके पर किया निपटारा

होशियारपुर, 26 जून (न्यूज़ हंट)- डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के उद्देश्य से जिले के अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंपों लगाए जा रहे हैं, जिनमें सभी विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे बैठकर लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे। वे आज विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के गांव जियाण के कम्यूनिटी हाल में लगे शिकायत निवारण कैंप के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीते पंजाब सरकार की ओर से जारी जन कल्याण स्कीमों का लाभ पहुंचाना व नागरिकों की मुश्किलों को सुनकर जल्द निपटारे को यकीनी बनाना है। उन्होंने समूह विभागों को हिदायतें कि वे कैंप में प्राप्त योग्य प्रार्थना पत्रों का पहल के आधार पर हल करें। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर कई समस्याओं को सुना और उनका हल किया।

       इस दौरान हलका इंचार्ज व पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास व वित्तिय कार्पोरेशन के चेयरमैन हरमिंदर सिंह संधू व डा. जतिंदर ने भी इलाका निवासियों को विश्वास दिलाया कि लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा, जिसके लिए सरकारी विभाग खुद चलकर लोगों तक पहुंच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान का विजन है कि लोगों को अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न मारने पड़े, जिसके लिए पूरे प्रदेश में इस तरह के शिकायत निवारण कैंपों का आयोजन हो रहा है।

       एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने बताया कि लोगों के सरकारी सेवाओं संबंधी काम इन कैंपों में निपटाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आज लगे कैंप में लोगों को मनरेगा, वाटर सप्लाई व सीवरेज, खाद्य व आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, ब्लाक व पंचायत विभाग, अनुसूचित व पिछड़ी श्रेणियों के सर्टिफिकेट, बुढ़ापा, दिव्यांगजन व आश्रित पेंशन, निर्माण श्रमिकों संबंधी लाभार्थी, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की पड़ताल, फर्द बनानी, शगुन स्कीम, जमीन की निशानदेही, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याओं को सुना गया है और अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेडिंग समस्याओं का संबंधित विभाग की ओर से समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाएगा। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के अलावा तरुण अरोड़ा, सरपंच परमजीत कौर, पंच हरदीप कौर, हरबंस कौर, सतविंदर सिंह नंबरदार, सुरजीत सिंह नंबरदार, अमनदीप कौर भी मौजूद थे।  

ब्लड बैंक ने अन्तर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर नशा त्यागने वाले दस युवाओं का किया सम्मान

0

फगवाड़ा 26 जून (शिव कौड़ा) ब्लड बैंक फगवाड़ा द्वारा चेयरमैन के.के. सरदाना के तत्वाधान में पुलिस सांझ केन्द्र फगवाड़ा के सहयोग से विश्व नशा विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में एक समागम का आयोजन ब्लड बैंक फगवाड़ा के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में किया गया। जिसकी अध्यक्षता एस.एम.ओ. फगवाड़ा डा. लैंबर राम ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि डी.एस.पी. फगवाड़ा सरवण सिंह बल्ल थे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डा. संजीव लोचन इंचार्ज नशा छुड़ाओ केन्द्र फगवाड़ा ने उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की लत को लेकर महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत करवाया और नशे की लत का मुख्य कारण मानसिक तनाव को बताया। जो किसी भी कारण से हो सकता है। जिसमें असफलता की निराशा, एकांत, परिवारिक कलह इत्यादि शामिल थे। समागम के दौरान शालिनी ग्रुप के विद्यार्थी मिस आंचल के नेतृत्व में पहुंचे और उन्होंने नशे की बुराई को लेकर विभिन्न तरह के प्रश्र किये जिनका मुख्य वक्ता द्वारा स्टीक जवाब देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत किया गया। डी.एस.पी. सरवण सिंह बल्ल ने कहा कि नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिये समाज के प्रबुद्ध वर्ग को भी अपना योगदान देना होगा। एस.एम.ओ. डा. लैहंबर राम, डा. जे.एस. विर्क पूर्व प्रधान आई.एम.ए., नैशनल अवार्डी मास्टर गुरमीत सिंह, पंजाबी लेखक महिन्द्र सिंह सोढी ने भी अपने बहुमुल्य विचार रखे। वक्ताओं ने नशे की लत के शिकार लोगों के साथ सहानुभूति पूर्ण व्यवहार करने का आह्वान भी किया। इस दौरान नशे की लत को छोड़ चुके दस युवाओं को सम्मानित करते हुए अन्य युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेने की नसीहत दी गई। इस अवसर पर आर्य माडल स्कूल के अध्यापक, सरकारी स्कूल के अध्यापक, सांझ केन्द्र के सदस्य रविन्द्र राय, ए.एस.आई. वरिन्द्र सिंह, ए.एस.आई. रछपाल सिंह, एस.आई. निर्मल सिंह, रीडर टू एस.पी. अमरीक सिंह, आप नेत्री प्रितपाल कौर तुली, गुरदीप सिंह तुली, प्रेमपाल सरोय, तारा चंद चुंबर, रूप लाल, गुलाब सिंह ठाकुर, राम कुमार, मोहन लाल तनेजा, वाईस प्रिंसीपल मोनिका सभ्रवाल, सुधीर शर्मा, विश्वामित्र शर्मा और मास्टर स्याल आदि उपस्थित थे।