28 June 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar
28 June 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar
28 June 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar
27 June 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar
27 June 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar
– डिप्टी कमिश्नर व अन्य अधिकारियों ने लोगों की समस्या सुनकर मौके पर किया निपटारा
होशियारपुर, 26 जून (न्यूज़ हंट)- डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के उद्देश्य से जिले के अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक शिकायत निवारण कैंपों लगाए जा रहे हैं, जिनमें सभी विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे बैठकर लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे। वे आज विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के गांव जियाण के कम्यूनिटी हाल में लगे शिकायत निवारण कैंप के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीते पंजाब सरकार की ओर से जारी जन कल्याण स्कीमों का लाभ पहुंचाना व नागरिकों की मुश्किलों को सुनकर जल्द निपटारे को यकीनी बनाना है। उन्होंने समूह विभागों को हिदायतें कि वे कैंप में प्राप्त योग्य प्रार्थना पत्रों का पहल के आधार पर हल करें। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर कई समस्याओं को सुना और उनका हल किया।
इस दौरान हलका इंचार्ज व पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास व वित्तिय कार्पोरेशन के चेयरमैन हरमिंदर सिंह संधू व डा. जतिंदर ने भी इलाका निवासियों को विश्वास दिलाया कि लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा, जिसके लिए सरकारी विभाग खुद चलकर लोगों तक पहुंच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान का विजन है कि लोगों को अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न मारने पड़े, जिसके लिए पूरे प्रदेश में इस तरह के शिकायत निवारण कैंपों का आयोजन हो रहा है।
एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने बताया कि लोगों के सरकारी सेवाओं संबंधी काम इन कैंपों में निपटाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आज लगे कैंप में लोगों को मनरेगा, वाटर सप्लाई व सीवरेज, खाद्य व आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, ब्लाक व पंचायत विभाग, अनुसूचित व पिछड़ी श्रेणियों के सर्टिफिकेट, बुढ़ापा, दिव्यांगजन व आश्रित पेंशन, निर्माण श्रमिकों संबंधी लाभार्थी, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की पड़ताल, फर्द बनानी, शगुन स्कीम, जमीन की निशानदेही, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याओं को सुना गया है और अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेडिंग समस्याओं का संबंधित विभाग की ओर से समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाएगा। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के अलावा तरुण अरोड़ा, सरपंच परमजीत कौर, पंच हरदीप कौर, हरबंस कौर, सतविंदर सिंह नंबरदार, सुरजीत सिंह नंबरदार, अमनदीप कौर भी मौजूद थे।
फगवाड़ा 26 जून (शिव कौड़ा) ब्लड बैंक फगवाड़ा द्वारा चेयरमैन के.के. सरदाना के तत्वाधान में पुलिस सांझ केन्द्र फगवाड़ा के सहयोग से विश्व नशा विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में एक समागम का आयोजन ब्लड बैंक फगवाड़ा के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में किया गया। जिसकी अध्यक्षता एस.एम.ओ. फगवाड़ा डा. लैंबर राम ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि डी.एस.पी. फगवाड़ा सरवण सिंह बल्ल थे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डा. संजीव लोचन इंचार्ज नशा छुड़ाओ केन्द्र फगवाड़ा ने उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की लत को लेकर महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत करवाया और नशे की लत का मुख्य कारण मानसिक तनाव को बताया। जो किसी भी कारण से हो सकता है। जिसमें असफलता की निराशा, एकांत, परिवारिक कलह इत्यादि शामिल थे। समागम के दौरान शालिनी ग्रुप के विद्यार्थी मिस आंचल के नेतृत्व में पहुंचे और उन्होंने नशे की बुराई को लेकर विभिन्न तरह के प्रश्र किये जिनका मुख्य वक्ता द्वारा स्टीक जवाब देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत किया गया। डी.एस.पी. सरवण सिंह बल्ल ने कहा कि नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिये समाज के प्रबुद्ध वर्ग को भी अपना योगदान देना होगा। एस.एम.ओ. डा. लैहंबर राम, डा. जे.एस. विर्क पूर्व प्रधान आई.एम.ए., नैशनल अवार्डी मास्टर गुरमीत सिंह, पंजाबी लेखक महिन्द्र सिंह सोढी ने भी अपने बहुमुल्य विचार रखे। वक्ताओं ने नशे की लत के शिकार लोगों के साथ सहानुभूति पूर्ण व्यवहार करने का आह्वान भी किया। इस दौरान नशे की लत को छोड़ चुके दस युवाओं को सम्मानित करते हुए अन्य युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेने की नसीहत दी गई। इस अवसर पर आर्य माडल स्कूल के अध्यापक, सरकारी स्कूल के अध्यापक, सांझ केन्द्र के सदस्य रविन्द्र राय, ए.एस.आई. वरिन्द्र सिंह, ए.एस.आई. रछपाल सिंह, एस.आई. निर्मल सिंह, रीडर टू एस.पी. अमरीक सिंह, आप नेत्री प्रितपाल कौर तुली, गुरदीप सिंह तुली, प्रेमपाल सरोय, तारा चंद चुंबर, रूप लाल, गुलाब सिंह ठाकुर, राम कुमार, मोहन लाल तनेजा, वाईस प्रिंसीपल मोनिका सभ्रवाल, सुधीर शर्मा, विश्वामित्र शर्मा और मास्टर स्याल आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर डिप्टी मेयर के तौर पर अपने कर्तव्यों का पालन करने में पूरी तरह फेल रहीं : आप
आप ने डिप्टी मेयर के तौर पर उनके काम के संबंध में पांच सवाल पूछकर कांग्रेस उम्मीदवार को दी चुनौती
वरयाना में कचरे का पहाड़ जालंधर नगर निगम में कांग्रेस के भ्रष्टाचार का उदाहरण है : हरजोत बैंस
जालंधर/चंडीगढ़, 26 जून (न्यूज़ हंट)- आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने जालंधर पश्चिम से कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर हमला बोला और कहा कि डिप्टी मेयर रहते हुए उन्होंने जालंधर पश्चिम या जालंधर शहर के लिए कुछ नहीं किया। ज्यादातर समय उनका दफ्तर बंद रहता था और जालंधर स्मार्ट सिटी फंड घोटाले में भी उनकी भूमिका संदिग्ध है।
बुधवार को जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आप नेता और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मीडिया के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी से पांच सवाल पूछे। हरजोत बैंस ने कहा कि सुरिंदर कौर पांच साल जालंधर की डिप्टी मेयर और करीब 20 साल एमसी रहीं। लेकिन सवाल यह है कि एमसी और डिप्टी मेयर रहते हुए उन्होंने जालंधर वेस्ट और यहां के लोगों के लिए क्या किया?
आप नेता ने कांग्रेस प्रत्याशी से पूछा कि जब वह डिप्टी मेयर थीं तो उनका दफ्तर ज्यादातर क्यों बंद रहता था? वह लोगों के बीच क्यों नहीं गईं, उनकी समस्याएं क्यों नहीं सुनीं और उनका समाधान क्यों नहीं किया? आप मंत्री ने सुरिंदर कौर से स्मार्ट सिटी फंड घोटाले के बारे में भी सवाल किया और कहा कि उन्हें लोगों को बताना चाहिए कि वह उस घोटाले में शामिल थीं या नहीं और अगर नहीं थीं तो 760 करोड़ के घोटाले पर वह चुप क्यों रहीं?
उन्होंने कहा कि आज जालंधर की सड़कें, गलियां और सीवरेज की हालत खस्ता है, सारा पैसा कहां गया? बैंस ने कहा कि सड़कें, गलियां, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज सिस्टम आदि के रखरखाव की जिम्मेदारी शहर की स्थानीय निकाय पर होती है, लेकिन सुरिंदर कौर ने लोगों को पूरी तरह से निराश किया। उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यालय भी नहीं गईं, इन मुद्दों को हल करने के लिए पार्षदों के साथ कभी कोई बैठक भी नहीं की। उन्हें लोगों को इस विफलता के लिए जवाब देना चाहिए।
आप नेता ने कहा कि सुरिंदर कौर ने डिप्टी मेयर रहते हुए जालंधर पश्चिम को केवल एक ही तोहफा दिया है, वह है वरयाना में कचरे का विशाल पहाड़। हरजोत बैंस ने पूछा कि उन्होंने इसकी सफाई के लिए कुछ क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि आज वरयाना में हालात रहने लायक भी हैं, इसकी जिम्मेदारी किसकी है? उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पीने योग्य पानी की भी कमी है। तो उन्होंने इस क्षेत्र को कितने जल निकाय या ट्यूबवेल दिए?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के जालंधर से लोकसभा उम्मीदवार रहे पवन कुमार टीनू भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव एक अयोग्य और भ्रष्ट नेता द्वारा जालंधर पश्चिम के लोगों पर थोपा गया है। जालंधर पश्चिम से कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर 20 साल तक पार्षद और सीनियर डिप्टी मेयर रहीं, क्या वह लोगों को बता सकती हैं कि सीनियर डिप्टी मेयर के रूप में अपने पूरे कार्यकाल के दौरान जालंधर पश्चिम के विकास के लिए उनकी उपलब्धि क्या रही?
आम आदमी पार्टी के कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर से पांच सवाल
प्रश्न 1. सीनियर डिप्टी मेयर होते हुए आपका कार्यालय क्यों बंद रहता था और आप हमेशा कार्यालय से गायब क्यों रहती थीं? क्या आपने कभी 23 पार्षदों से मिलकर उनसे फीडबैक लिया?
प्रश्न 2. कांग्रेस सरकार के समय पंजाब में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुए अरबों रुपये के घोटाले के बारे में आपने कभी तक कुछ क्यों नहीं कहा?
प्रश्न 3. जालंधर में सड़कें, सीवरेज, नालों की सफाई, कूड़ा जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए आपने क्या किया?
प्रश्न 4. वरयाना में कूड़े का पहाड़ लोगों के लिए आफत बन गया है। वर्ष 2018- 19 और 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण में जालंधर देश के पहले 100 शहरों की सूची में क्यों नहीं आ पाया?
प्रश्न 5. कांग्रेस प्रत्याशी ने लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए अपने क्षेत्र में कितने ट्यूबवेल लगवाए?
26 June 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar
25 June 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar
25 June 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar