20.2 C
Jalandhar
Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 321

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

19 June 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

19 June 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने किया बालराई में स्कूल का उद्घाटन, होनहार छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक, विद्यार्थियो के संर्वागीण विकास के लिये सरकार प्रतिबद्व- शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री

0

जयपुर, जून 2024- शिक्षा और पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर रविवार को पाली जिले के दौरे पर रहे। जहाँ उन्होंने पाली के बालराई में भामाशाह द्वारा निर्मित लगभग सात—आठ करोड रूपये की लागत से भवरीबाई घेवरचंदजी सुराणा  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालराई का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा द्वारा समाज में बदलाव लाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि ये शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श बनेगा,उन्होंने कहा कि यहाँ समस्त प्रकार का स्टाफ लगाया जाएगा साथ ही छात्र व छात्राओं के हित मे कार्य व फैसले किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किये गए भामाशाह द्वारा के प्रयास अनुकरणीय व प्रेरणादायी है। समारोह में उन्होंने कला, कृषि आदि संकाय खोलने की घोषणा की उन्होंने कहा कि जहां भी जरूरत होगी वहाँ शिक्षक लगाए जाएंगे।

शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी—

उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, वे अपेक्षा करते हैं कि राज्य के शिक्षक मिलकर और बेहतर परिणाम अगले वर्ष देंगे। उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा अंक लाना ही पर्याप्त नहीं है, बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का अंकुरण भी होना चाहिए।

सभी को पौधरोपण करना चाहिए—

उन्होंने पर्यावरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि पेड़ हमारे जीवन का मूलभूत आधार हैं, पेड़ हमें छाया, ऑक्सीजन और सब कुछ देते हैं। पेड़ों से तापमान काम होता है, प्रदूषण कम होता है और भी अनेक फायदे मिलते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी में तापमान कुछ जिलों में 50 डिग्री के ऊपर चला गया है । इससे बचाव के लिए तापमान को कम करने के लिए पेड़ लगाने चाहिये। उन्होंने कहा कि सभी संगठन, संस्थाएं, व्यायसायी, आमजन पौधारोपण में आगे आए, सरकार द्वारा स्थानीय निकाय विभाग और पंचायतीराज विभाग के माध्यम से सभी को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने भी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया भामाशाह द्वारा किया गया कार्य आगे तक हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अल्प काल मे विकास के अनेक कार्य किये है उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के माध्यम से आने वाले समय के भविष्य बच्चों के लिए समग्र विकास हो इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है विकास का लाभ सभी वर्गों को मिलेगा।

इस अवसर पर पाली लोकसभा सांसद, पी पी चौधरी ने कहा कि उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उच्च गुणवत्तापूर्ण स्कूल का भवन व स्टाफ भी हो, ऐसे स्कूल से ग्रामीण बच्चों को अधिक लाभ मिल सकेगा।

कार्यक्रम में आये हुये अतिथियों ने शिक्षा मंत्री श्री दिलावर के साथ दसवीं व बारहवीं के विभिन्न संकायों में अव्वल आने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम में विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

जनता को राहत देनेे के नाम पर झूठी वाहवाही लूट रही भाजपा सरकार : मनोज राठी

0

-कांग्रेस का भारी बहुमत से सत्ता में आना व कुमारी सैलजा का मुख्यमंत्री बनना तय-

हरियाणा/हिसार(राजेश सलूजा) : वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज राठी ने हरियाणा सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं को सरकार का पश्चाताप बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों जनता को राहत देने का ढिंढोरा पीटकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वे वास्तव में राहत नहीं बल्कि भाजपा सरकार का पश्चाताप है।मनोज राठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 10 में से पांच सीटों पर हार तथा अन्य स्थानों पर भी बड़ी मुश्किल से जीतने वाली भाजपा ने इन दिनों अपने सारे कदम बैकफुट पर लेने शुरू कर रखे हैं। पहले प्रोपर्टी आईडी व फेमिली आईडी को पोर्टल की बजाय मेनुअल करने व समाधान शिविर लगाकर जनता की समस्याएं दूर करने के ऐलान के बाद अब बिजली बिलों में मासिक शुल्क वापिस लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ये सारे फैसले वही है जो भाजपा सरकार ने ही मनमानी करते हुए लागू किए थे और साढ़े नौ साल तक जनता का जमकर शोषण व परेशान करने के बाद कदम उलटे उठाने शुरू किए है। ऐसे में सरकार को यह नहीं कहना चाहिए कि हम जनता को राहत दे रहे हैं बल्कि इन जनविरोधी फैसलों के लिए सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा जनता कभी भाजपा को माफ नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन सब जनविरोधी फैसलों के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टरजिम्मेवार है। ऐसे में उन्हें विशेष रूप से माफी मांगनी चाहिए।  

मनोज राठी ने कहा कि अब चाहे भाजपा सरकार कितनी भी घोषणाएं करे या जनता को राहत दें, जनता अच्छी तरह से जान चुकी है कि यह सब चुुनावी शिगूफा है। वास्तव में चुनाव से पहले भाजपा का रुख कुछ और होता है और चुनाव के बाद यदि वह सत्ता में आ जाती है तो पूरी तरह से अपनी घोषणाओं के विपरीत चलकर जनविरोधी निर्णय लेने शुरू कर देती है। उन्होंने कहा कि अब जनता ने जान लिया है कि केवल कांग्रेस ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है और कांग्रेस ही जनहित के निर्णय ले सकती है। ऐसे में जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का भारी बहुमत से सत्ता में आना व सांसद कुमारी सैलजा का मुख्यमंत्री बनना तय है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

18 June 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

18 June 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

17 June 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

17 June 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

राजिन्द्र बंटी की अगवाई में एक शुगर पीडि़त महिला सहित दो जरूरतमंदों को भेंट की व्हील चेयरें

0

फगवाजा 16 जून (शिव कौड़ा) के.एल. चांद वेलफेयर ट्रस्ट (यू.के) की पंजाब इकाई की ओर से ट्रस्ट की प्रदेश इकाई के संयोजक राजिंदर कुमार बंटी की अगवाई में दो जरूरतमंदों को व्हील चेयरें भेंट की गई हैं। इस दौरान वार्तालाप में राजिन्द्र बंटी ने बताया कि मोहल्ला प्रेमपुरा की गली नंबर 8 निवासी एक जरूरतमंद महिला मधुमेह से पीडि़त है और चल-फिर नहीं सकती। उनके परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए एक व्हील चेयर भेंट की गई है। इसी प्रकार एक और व्हील चेयर संगतपुर गांव के एक जरूरतमंद युवक को भेंट की गई है। जिनके पारिवारिक सदस्यों ने ट्रस्ट कार्यालय फ्रैंडज कॉलोनी फगवाड़ा में आकर व्हील चेयर प्राप्त की। इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे एडवोकेट एस.के. अग्रवाल, समाज सेवक रमन नेहरा, समाज सेवक जसविन्द्र ढड्डा और ठेकेदार जसविन्द्र सिंह अकालगढ़ ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ट्रस्ट के संस्थापक के.एल. चांद के दिशा-निर्देशानुसार राजिन्द्र कुमार बंटी एवं उनकी टीम द्वारा दिव्यांगों सहित जरूरतमंद रोगियों की सेवा में किया जा रहा यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणादायक है। राजिंदर बंटी ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग के लिये देश-विदेश में रहने वाले सभी ट्रस्ट सदस्यों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिंगारा राम, कैशियर आशा रानी चुंबर, केल्विन चुंबर, गुरनाम पाल अकालगढ़, विनय कुमार प्रेमपुरा, रिम्मी प्रेमपुरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गुरुद्वारा श्री हरि जी सहाय से संगत गुरुधामों की यात्रा के लिए रवाना हुई

0

होशियारपुर  ( तरसेम दीवाना ) 

   गुरु अर्जन देव जी महाराज की शहादत को समर्पित गुरुद्वारा श्री हरि जी सहाय मोहल्ला टिब्बा साहिब होशियारपुर से गुरुधामों की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का काफिला रवाना हुआ।  इस संबंध में जानकारी देते हुए कमेटी गुरुद्वारा श्री हरि सहाय महल्ला टिब्बा साहिब होशियारपुर के अध्यक्ष दर्शन सिंह पलाहा  ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित नाम सिमरन अभ्यास की शृंखला में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को गुरुधामों की यात्रा करवाई गई है जिसके अंतर्गत गुरुद्वारा साहिब पुल पुख्ता, गुरुद्वारा दमदमा साहिब श्री हरगोबिंदपुर, गुरुद्वारा कंध साहिब, गुरुद्वारा अचल वटाला, बाबा बकाला, गुरुद्वारा गंगसर साहिब करतारपुर आदि की यात्रा कराई गई है।  इस मौके पर अन्य लोगों के ईलावा  दर्शन सिंह पलाहा, भाई अवतार सिंह हेड ग्रंथी, हरबंस सिंह सैब, गुरदेव सिंह मंडी बोर्ड, सतपाल सिंह भोगल, सरबजीत सिंह बड़वाल चेयरमैन मीरी पीरी सेवा सिमरन क्लब रजि.  होशियारपुर, भाई सतिंदर सिंह आलम हजूरी रागी, बीबी कुलविंदर कौर परमार, बीबी हरदीप कौर, बीबी राजविंदर कौर सैब, बीबी दर्शन कौर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।