फगवाड़ा 7 नवंबर (शिव कौड़ा) प्रेम नगर सेवा सोसायटी और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने फगवाड़ा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबोत्रा के प्रयासों से खेड़ा रोड स्थित सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य बीमा योजना के तहत एक शिविर का आयोजन किया। मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने बताया कि शिविर के दौरान भारत सरकार की योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु सीमा वाले 30 वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाए गए। उन्होंने कहा कि नई योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्ड बनाए जा सकेंगे। कार्ड धारक को भारत सरकार के सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अगला शिविर पुनः मंगलवार 12 नवम्बर को उसी स्थान पर आयोजित किया जायेगा। सोसायटी अध्यक्ष सुधीर शर्मा एवं विश्वामित्र शर्मा सीएस. सेंटर अहमदपुर से आए जसदीप सिंह का उनकी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शिविर में खेड़ा रोड, मास्टर साधु राम नगर, प्रेम नगर और गुरु नानक पुरा के लोगों को लाभ हुआ। इस मौके पर सुरिन्द्र पाल, वंदना शर्मा, सुधा बेदी, मोहन लाल तनेजा, बलदेव शर्मा, कुलदीप सिंह, राम लुभाया, मनीष कनौजिया आदि मौजूद रहे।
एनडीआरएफ के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने की शिरकत
होशियारपुर, 8 नवंबर: एनडीआरएफ की ओर से 12 नवंबर को वर्धमान यार्नज एंड थ्रेडज लिमिटेड में करवाए जाने वाले मॉक अभ्यास के संदर्भ में
जिला प्रशासकीय परिसर में ओरिएंटेशन-कम-कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान एनडीआरएफ के अधिकारियों के अलावा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे।
जानकारी देते हुए एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर अमर प्रताप सिंह ने बताया कि यह ओरिएंटेशन सीआरबीएन (रासायनिक, रेडियोलॉजिकल, जैविक, एवं परमाणु) मॉक अभ्यास, विशेष रूप से औद्योगिक सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में जागरूकता और समन्वय को बढ़ावा देने हेतु आयोजित की गई है।
उन्होंने बताया कि ओरिएंटेशन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी और औद्योगिक विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए उनकी तत्परता को बढ़ावा देना तथा जनता को संभावित खतरों से अवगत कराना था। एनडीआरएफ
के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को उनकी ओर से किए जाने वाले कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों को मॉक अभ्यास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की और भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे अभ्यासों का आयोजन करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर एसपी मनोज ठाकुर, डीएसपी मनोज सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
News Hunt Daily Evening E-Paper
8 November 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews
News Hunt Daily Evening E-Paper
8 November 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwaranews
News Hunt Daily Evening E-Paper
7 November 2024

6 November 2024

5 November 2024
Page 1 and Page 4