17 May 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
17 May 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
16 May 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
16 May 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
15 May 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
15 May 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
बंगा/गढ़शंकर : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डॉ.सुभाष शर्मा ने सोमवार को बंगा और गढ़शंकर में आयोजित राजनैतिक सभाओं में अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई। चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ.सुभाष शर्मा ने पंजाब में बढ़ते नशे के लिए मान सरकार को घेरा । उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत ही नहीं थी। उन्होंने कहा राज्य में पहले नशा चोरी छिपे बिकता था परंतु आज भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की कमजोरी से वही नशा गली-गली पहुंच गया है। आज पंजाब का ऐसा कोई शहर और गाँव नहीं बचा है जहाँ नशे के सौदागर न हों और यह लोग सरकार की मदद से ही हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे है। दो साल पहले पंजाब के विधानसभा चुनावों में न केवल भगवंत मान बल्कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने राज्य के लोगों को नशा खत्म करने की गारंटी दी थी परंतु गारंटियां देने वालों की आज कोई गारंटी लेने को तैयार नहीं। शर्मा ने नशे के मुद्दे पर कांग्रेस और अकालियों को धोकेबाज़ बोलते हुए कहा कि यह दोनों पार्टीयों के नेताओं ने भी इस मुद्दे पर राजनीति करने के सिवा और कुछ नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने देशवासियों को अयोध्या में श्रीराम मंदिर,जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने, तीन तलाक की बुराई को खत्म करने, गरीबी मिटाने के ऐसे वादे पूरे किए जिन्हें अभी तक भारतीय राजनीति में असंभव माना जा रहा। केंद्र में भाजपा की सरकार के दस सालों का कार्यकाल साक्षी है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने असम्भव भी सम्भव कर दिखाया। दुनिया को आंखें दिखाने वाले चीन और आतंकवाद के जरिए भारत को बार-बार परेशान करने वाले पाकिस्तान का समुचित इलाज किया गया। आज दोनों देश भारत के सामने असहाय से नजर आने लगे हैं। भाजपा पंजाब में नशे को देश के खिलाफ युद्ध की तरह लेगी और इस अभियान को इसी तर्ज पर चलाया जाएगा। भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा ने लोगों को विश्वास दिलवाया है कि नशे के खिलाफ युद्ध का शंखनाद इसी एतिहासिक और पवित्र भूमि से 4 जून को उनकी जीत के साथ शुरू होगा। उन्होंने नशे के सौदागरों से अपने उलटे दिन गिनने की चेतावनी दी।
आज बंगा और गढ़शंकर में आयोजित जनसभाओं में बड़ी गिनती में भाजपा कार्यकर्ता और लोग उपस्थित थे।
मोहाली से अमेरिका,कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट्स शुरू करवाऊंगा : डा. सुभाष शर्मा
श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि अगर वह सांसद बनते हैं तो वह नागरिक उड्डयन मंत्रालय और मोदी सरकार से बात करके मोहाली एयरपोर्ट से कनाडा,अमरीका,इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया आदि देशों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करवाएंगें ताकि पंजाबियों को दिल्ली न जाना पड़े। फ्लाइट शुरू होने से सबका पैसा और वक़्त दोनों बचेंगे। इस के साथ मोहाली को लाभ मिलेगा और हमारे एनआरआई भाई बहन भी श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती के दर्शन आसानी से कर सकेंगे।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मुंबई में भयंकर तूफान के दौरान एक बिलबोर्ड गिरने से चौदह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 60 घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर हैं और मलबे में फंसे जीवित बचे लोगों की तलाश कर रही हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोगों को बचाना प्राथमिकता है और जो लोग घायल हुए हैं उनके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी. श्री शिंदे ने कहा, “जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है उनके परिवार को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। मैंने संबंधित अधिकारियों को मुंबई में ऐसे सभी होर्डिंग्स की जांच करने का निर्देश दिया है।” महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
तेज़ धूल भरी आँधी से मुंबई बुरी तरह प्रभावित हुई, जिससे परिवहन बाधित हो गया, पेड़ और संरचनाएँ उखड़ गईं और वित्तीय राजधानी के कई जिलों में बिजली गुल हो गई। जब शहर में धूल भरी आंधी आई तो आसमान में अंधेरा छा गया, जिसके दृश्य लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।
आसमान में छाए काले बादलों के बीच लोकल ट्रेनों, मेट्रो नेटवर्क के एक हिस्से और हवाई अड्डे की सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूछा है कि ऐसा कैसे हुआ कि देश के सभी हवाईअड्डे कारोबारी गौतम अडानी को सौंप दिए गए. एक्स पर उनका वीडियो पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाषणों में व्यवसायी गौतम अडानी और मुकेश अंबानी का उल्लेख नहीं करने का झूठा आरोप लगाने और दावा करने के कुछ दिनों बाद आया है कि कांग्रेस को उनसे “टेम्पो में” पैसा मिला है। एशिया के दो सबसे अमीर अडानी और अंबानी को मोदी का करीबी माना जाता है।
“आज मैं लखनऊ हवाई अड्डे पर था। यहां से मुंबई और गुवाहाटी से अहमदाबाद तक सारे हवाई अड्डे प्रधानमंत्री ने अपने ‘टेंपो मित्र’ को सौंप दिए हैं. देश की संपत्ति कितने टेम्पो में बेची गई, क्या नरेंद्र मोदी जनता को बताएंगे?” राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया. “हमें बताओ इसमें कितने टेम्पो लगे। आप यह जांच कब शुरू करेंगे? आपने पांच-छह दिन पहले कहा था कि अडानी और अंबानी हमें काला धन दे रहे हैं. सीबीआई, ईडी भेजो,” वह कहते हैं।
फगवाड़ा 13 मई (शिव कौड़ा) सी.बी.एस.ई. 10+2 की बोर्ड परीक्षा में डिवाईन पब्लिक स्कूल का परिणाम हमेशा की तरह इस बार भी शानदार रहा। साईंस, कामर्स और आर्टस के विद्यार्थियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्कूल के गौरव को कायम रखा है। स्कूल प्रिंसीपल रेनु ठाकुर ने बताया कि साईंस ग्रुप में कर्मण्य अग्रवाल ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, अनमोल मेहता ने 90.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व कोमलप्रीत कौर सहोता ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। इसमें विशेष बात यह रही कि कर्मण्य अग्रवाल को रसायन शास्त्र में पूरे सौ अंक मिले हैं। उन्होंने बताया कि कामर्स की मेधावी छात्रा मनरीत कौर ने सर्वाधिक 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रुप के अलावा स्कूल में भी प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि हरलीन कौर व तरनदीप कौर ने कामर्स ग्रुप में 88.6 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा व हरलीन कौर अरोड़ा ने 79 प्रतिशत अंकों सहित तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह आर्टस ग्रुप में अनिकेत कौशल ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, तनीषा घारु ने 79.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व हरनीत कौर ने 73.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल चेयरमैन पंकज कपूर ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर प्रसन्नता प्रकट की। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शुभाशीष देते हुए कालेज स्तर की पढ़ाई भी पूरा मन लगा कर करते हुए जीवन में सफलता के नये आयाम स्थापित करने हेतु प्रेरित किया। प्रिंसीपल रेनु ठाकुर ने भी विद्यार्थियों का मंूह मीठा करवाया और स्कूल स्टाफ तथा बच्चों के अभिभावकों को इस सफलता की शुभकामनाएं दी।
14 May 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu