14 May 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
14 May 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
13 May 2024
Page 1

12 May 2024

फगवाड़ा 10 मई (शिव कौड़ा) भगवान परशुराम जी का जयंती महोत्वस हर साल की तरह भगवान परशुराम जी की तपोभूमि खाटी धाम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्राह्मण मंडल रजि. फगवाड़ा के प्रधान ज्योति भारद्वाज की देखरेख में आयोजित समागम के दौरान प्रात: 9 बजे हवन यज्ञ हुआ। जिसमें मुख्य यजमान चेतन शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम शर्मा थे। जिन्होंने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति डाली। हवन के पश्चात ध्वजारोहण की रस्म संघ प्रचारक रोहित प्रभाकर, मधुुभूषण कालिया व कुंदन लाल शास्त्री ने संयुक्त तौर पर निभाई। तत्पश्चात संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान डा. अमृता द्वारा मधुर वाणी में प्रवचन करते हुए भगवान परशुराम जी के जीवन आदर्श और शिक्षाओं से अवगत करवाया गया। इस दौरान हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल के अलावा लोकसभा हलका होशियारपुर से भाजपा उम्मीदवार अनीता सोम प्रकाश व पूर्व मंत्री विजय सांपला ने खाटी धाम में नतमस्तक होकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी को भगवान परशुराम जयंती महोत्सव की शुभकामनाएं भी दी। ब्राह्मण मण्डल की तरफ से अनीता सोम प्रकाश व विधायक धालीवाल सहित अन्य गणमान्यों को समृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में रेणुका भण्डारे की सेवा सेवादारों की तरफ से अटूट बरताई गई। बड़ी संख्या में संगत ने खाटी धाम में नतमस्तक होकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर चन्द्ररेखा निक्की शर्मा, सरबजीत कौर, मलकीयत सिंह रघबोत्रा, नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा के चेयरमैन एडवोकेट कश्मीर सिंह मल्ली, आप नेता हरमेश पाठक, संतोष कुमार गोगी, जरनैल नंगल, दलजीत सिंह राजू, कुलविन्द्र सिंह किंदा, अनुराग मनखंड, इन्द्रजीत करवल, विपन शर्मा, शंभू जगमोहन, विश्वामित्र शर्मा के अलावा हरिओम शर्मा, अशोक शर्मा, संदीप शर्मा, अरुण शर्मा, अंकुश शर्मा, शुभम शर्मा, यतिन शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, बृज लाल, नरिन्द्र शर्मा, पंकज, रजत, राजन, अमित, रोहित, अरुण, कमल के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
– खरीद के मामले में 80576 मीट्रिक टन की खरीद के साथ पनग्रेन अग्रणी
होशियारपुर, 10 मई (न्यूज़ हंट)- जिले की मंडियों में अब तक पहुंचे 293929 मीट्रिक टन गेहूं में से 293929 मीट्रिक टन गेहूं (100 प्रतिशत) की खरीद की जा चुकी है। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि खरीद की गई फसल की किसानों के खातों में 641.64 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी हो चुकी है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक 186319 मीट्रिक टन गेहूं की मंडियों में से लिफ्टिंग की जा चुकी है, जो कि 72 घंटों के हिसाब से 69 प्रतिशत बनती है। उन्होंने बताया कि जिले की सभी 74 मंडियों में गेहूं की सुचारु व निर्विघ्न खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि खरीद के मामले में इस समय पनग्रेन अग्रणी है और उसकी ओर से अब तक 80576 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसी तरह मार्कफैड की ओर से 67252, पनसप की ओर से 71301, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर 41635, एफ.सी.आई की ओर से 24366 व व्यापारियों की ओर से 8800 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को जरुरी प्रबंधों संबंधी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि मंडियों में से फसल को किसी तरह का नुकसान न हो।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मंडियों में गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए शैड, पंखे, पीने वाला पानी आदि की पूरी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि मंडियों में फसल पूरी तरह सूखा कर ही लाएं व शाम को कंबाइनों से फसल की कटाई न करवाई जाए। उन्होंने कहा कि शाम के समय कंबाइनों से गेहूं की कटाई करवाने के समय कंबाइनों नमी वाली फसल भी काट देती है, जिससे फसल में नमी की मात्रा बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों को अपील की कि वे गेहूं के अवशेषों व नाड़ को आग न लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सीएम केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिली है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर रिहाई के बाद आज से 20 दिन तक चुनाव प्रचार करते हुए दिखेंगे। वहीं आज सुबह उन्होंने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किया। दर्शन के दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहे। सीएम केजरीवाल शाम को ईस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में रोड शो भी करेंगे।
हनुमान मंदिर में सीएम ने किए दर्शन- आज शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके साथ मौजूद रहे। सभी लोगों ने एक साथ हनुमान मंदिर में दर्शन किया। बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह ही अरविंद केजरीवाल के घर पर संजय सिंह, आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी पहुंच गए थे।
11 May 2024