27.7 C
Jalandhar
Wednesday, April 15, 2026
Home Blog Page 336

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

29 April 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

29 April 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

रैडक्रास सोसायटी की ओर से नेत्रहीन बच्चों को स्व रोजगार देने की बेहतरीन पहल

0

– लुधियाना ब्रेवरेज कोका कोला के सहयोग से नेत्रहीन स्कूल बाहोवाल को डिस्पोजेबल आईट्मस बनाने वाली दो मशीने की भेंट
– सोसायटी की ओर से विद्यार्थियों व स्टाफ को डिस्पोजेबल बनाई की दी गई बाकायदा ट्रेनिंग
– स्कूल को 10 स्कूल बैग किट्स व दो वाटर फिल्टर भी किए भेंट


होशियारपुर, 27 अप्रैल: समाज में जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा अग्रणी जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से समय-समय पर ऐसे कई प्रोजैक्ट चलाए जा रहे हैं, जिससे जरुरतमंदों को नई दिशा मिली है। इसी कड़ी में डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैडक्रास सोसायटी कोमल मित्तल के नेतृत्व में रैडक्रास सोसायटी ने लुधियाना ब्रेवरेज प्राइवेट लिमिटेड होशियारपुर के सहयोग से 108 संत नारायण दास जी नेत्रहीन स्कूल बाहोवाल (माहिलपुर) में डिस्पोजेबल आइट्मस बनाने के लिए 2 मशीने उपलब्ध करवाई गई हैं ताकि नेत्रहीन बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। इस प्रोजैक्ट का उद्घाटन सहायक कमिश्नर दिव्या.पी (आई.ए.एस) की ओर से किया गया। इस दौरान सोसायटी की ओर से स्कूल को 10 स्कूल बैग किट्स व दो वाटर फिल्टर भी किए भेंट किए गए।


जानकारी देते हुए सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी मंगेश सूद ने बताया कि ब्लाइंड एंड हैंडीकैप्ड डेवलेपमेंट सोसायटी बाहोवाल की ओर से 14 नेत्रहीन बच्चों को ज्ञान, कला व संगीत की शिक्षा दी जा रही है। अब इन बच्चों को रोजगार के काबिल बनाने के लिए रैड क्रास सोसायटी की ओर से इस सोसायटी में लुधियाना ब्रेवरेज प्राइवेट लिमिटेड (कोका कोला) के सहयोग से सोसायटी को फुली आटोमैटिक मशीने व कच्चा माल मुहैया करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी व रैडक्रास स्टाफ इन नेत्रहीन बच्चों व स्कूल के स्टाफ को मशीन चलाने, समान बनाने व पैक करने की उचित ट्रेनिंग दी गई है। इन दो मशीनों के माध्यम से 8 घंटे में करीब 20 हजार डिस्पोजेबल आइट्स बनाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि रैडक्रास की ओर से चलाए जा रहे ‘विंग्स’ प्रोजैक्ट की कैंटीनों में रोजाना तौर पर इस्तेमाल होने वाली डिस्पोजेबल प्लेटों व ग्लासों की गिनती को ध्यान में रखते हुए 10 हजार का पहला आर्डर सोसायटी को दे दिया गया है। इसी तरह नेत्रहीन बच्चों द्वारा बनाया गयया समान विंग्स प्रोजैक्ट के स्पैशल बच्चों द्वारा खरीदा जाएगा। इस प्रोजैक्ट को सफल बनाने के लिए समय-समय पर योग्य नेतृत्व व अन्य आर्डर बुक करने में भी रैडक्रास की ओर से सहायता प्रदान की जाएगी।


गौरतलब है कि डिप्टी कमिश्रर की अध्यक्षता में जिला रैड क्रास सोसायटी होशियारपुर मानसिक व शारीरिक रुप से अविकसित व असमर्थ बच्चों को रोजगार के काबिल बनाने के लिए नए प्रोजैक्ट चला रही है। सोसायटी की ओर से पहले से ही मानसिक तौर पर अविकसित बच्चों (स्पैशल बच्चों) के लिए ‘विंग्स’ नाम का एक बेहतरीन प्रोजैक्ट चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर कैंटीने खोलकर इन स्पैशल बच्चों को रोजगार दिया गया है।
इस मौके पर जिला विकास फैलो जोया सिद्दीकी, रोजगार विभाग से आदित्य राणा, मैनेजर कोका कोला गुरमीत सिंह, रैडक्रास कार्यकारिणी सदस्य राजीव बजाज, सर्बजीत सिंह, कुलवीर कौर, गुरमीत कौर, ब्लाइंड एंड हैंडीकैप्ड डेवलेपमेंट सोसायटी बाहोवाल के अध्यक्ष मास्तर अतर सिंह व विकास सलूहा भी उपस्थित थे।

जाति और धर्म की राजनीति करके भाजपा देश का माहौल कर रही खराब, सुशील रिंकू का बयान शर्मनाकः डा. राज कुमार

0

होशियारपुर ( तरसेम दीवाना )  भारतीय जनता पार्टी ने देश में धर्म और जातिगत राजनीति करके पूरे देश का माहौल बिगाड़ कर रखा हुआ है तथा इसके नेता भी बोलने से पहले जरा भी नहीं सोचते कि उनकी कही बात का समाज पर क्या असर पड़ेगा। हाल ही में जालंधर से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू द्वारा किसानों एवं दलितों को बांटने वाला बयान देना उनकी संकीर्ण सोच का परिणाम है। जबकि हर जाति एवं वर्ग के लोग किसान हैं तथा खेती से जुड़े हुए हैं। लेकिन दलितों को किसानों का विरोधी बताने की रिंकू का षड्यंत्र कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। यह बात लोकसभा होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राज कुमार ने रिंकू के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसानों को जातियों में बांटने का भाजपा का फार्मूला जनता समझ चुकी है तथा आज समस्त वर्गों के लोग किसानों द्वारा किए जा रहे संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं, लेकिन भाजपा को किसानों से न जाने किस बात की चिढ़ है तथा भाजपा नेता किसान विरोधी बयान ही नहीं बल्कि भाजपा की नीतियां भी किसान विरोधी हैं। जिसकी ताजा उदाहरण सुशील रिंकी द्वारा दिए बयान के रुप में सभी के सामने है। डा. राज ने कहा कि दलित भाईचारा एसे नेताओं के पीछे नहीं लगेगा तथा आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता आइना दिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और उनके लिए इस प्रकार के शब्द रिंकू को शोभा नहीं देते तथा दलित समाज को किसान विरोधी बताने का उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी। उन्होंने सूझवान जनता एवं वोटरों से अपील की कि वह भाजपा की नीतियों का डटकर विरोध करें तथा आपसी सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए आम आदमी पार्टी की नीतियों का साथ दें।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

28 April 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

28 April 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

27 April 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

डिप्टी कमिश्नर ने दाना मंडी में गेहूं खरीद का लिया जायजा, किसानों व आढ़तियों से की बातचीत

0

फसल के अलग-अलग ढेरों में नमी की मात्रा की जाँच

जिले की मंडियों में अब तक 1.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद में से 1.45 लाख मीट्रिक टन की खरीद, किसानों के खातों में 300 करोड़ रुपये ट्रांसफर

फगवाड़ा, 25 अप्रैल (शिव कौड़ा) डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने आज गेहूं की चल रही खरीद का जायजा लेते हुए स्थानीय दाना मंडी का दौरा किया और किसानों, आढ़तियों और अधिकारियों के साथ मौजूदा खरीद व्यवस्था के बारे में विस्तृत चर्चा की।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अनुपम कलेर, एस.डी.एम. जशनजीत सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ दाना मंडी पहुंचे डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने मौके पर मौजूद किसानों से उनकी फसल की खरीद के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने किसानों की अलग-अलग ढेरियों के पास जाकर नमी की मात्रा भी जांची। किसानों ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि मंडी में खरीद एजेंसियों द्वारा उनकी फसलें निर्धारित समय पर खरीदी जा रही हैं और भुगतान भी उनके खातों में किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिन-प्रतिदिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए किसानों व श्रमिकों आदि की सुविधा के लिए मंडियों में उचित प्रबंध किए जाएं ताकि फसल बेचने आने वाले लोग गेहूं बेचकर घर लौट जाएं।
जिले की मंडियों में अब तक आई फसल के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मंडियों में किसानों द्वारा लगभग डेढ़ लाख मीट्रिक टन गेहूं लाया जा चुका है, जिसमें से 1.45 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं फसल की खरीद अलग-अलग एजेंसियों द्वारा की गई है उन्होंने कहा कि किसानों को भुगतान तय समय से पहले किया जा रहा है और अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा किसानों के खातों में ट्रांसफर किये जा चुके हैं। जब उनसे फगवाड़ा मंडी में गेहूं की आमद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब तक 27 हजार मीट्रिक टन गेहूं में से लगभग 26 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है और किसानों को इसके बदले 100 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है।
डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने अधिकारियों से कहा कि जिले की मंडियों में लिफ्टिंग में तेजी लाई जाए ताकि आने वाले दिनों में किसानों को अपनी फसल लाते समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों से बाजारों में निर्धारित नमी  वाली फसल लाने को प्राथमिकता देने की भी अपील की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे कम से कम समय में अपकी फसल खरीद सकें।

डिप्टी कमिश्नर ने वेक्टर बोर्न बीमारियों से निपटने के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए

0

स्वास्थ्य विभाग के काम-काज का लिया जायजा
जालंधर, 25 अप्रैल (न्यूज़ हंट)- डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज स्वास्थ्य विभाग के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए वेक्टर बोर्न बीमारियों, विशेषकर मानसून के मौसम में होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने का निर्देश दिया।
डिप्टी कमिश्नर ने डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए पहले से इंतजाम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को इन बीमारियों से बचाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।


डा. अग्रवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि मरीजों को सरकारी अस्पतालों में बिना किसी परेशानी के इलाज की सुविधा मिले।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने नैशनल प्रोग्राम फार क्लाईमेट चेज एंड हयूम्न हैल्थ, आपदा प्रबंधन, आईडीएसपी, एनटीईपी और टीबी फार्म सहित विभिन्न स्वास्थ्य प्रोग्राम की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने जालंधर के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रशासन की वचनबद्धता भी दोहराई।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का फ्लेक्स किया जारी

0

जालंधर, 25 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का फ्लेक्स जारी किया, जो 21 जून को ‘योग फार वुमेन इम्पावरमैंट’ थीम पर मनाया जा रहा है।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने आम लोगों से योग दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की । उन्होंने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है और योग दिवस से लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया जाएगा।
इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जालंधर डा. वीनू खन्ना, आयुर्वेदिक डाक्टरों की एसोसिएशन पामसा जालंधर के अध्यक्ष डा.रूपाली कोहली, कैशियर डा. दलवीर कौर, डा. रितिका बाली और डा. चेतन मेहता मौजूद थे।