20 April 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
20 April 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
19 April 2024
Page 1

18 April 2024

17 April 2024

बोले-पंजाब में कानून व्यवस्था बरकरार रखने में मुख्यमंत्री पूरी तरह विफल*
चंडीगढ़: नंगल में गत दिनों विश्व हिन्दू परिषद नेता विकास प्रभाकर की जघन्य हत्या के विरोध में पूरे पंजाबभर में रोष प्रदर्शन किए गए और जिलाधीशों के नाम ज्ञापन सौंपे गए। मोहाली में उपस्थित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि शहीद विकास प्रभाकर की हत्या पंजाब की अमन शांति और भाईचारे को तोडऩे की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि बैसाखी वाले दिन जब सब ओर खुशियों का माहौल था उसी दिन एक बेगुनाह की निर्ममता से हत्या कर दी गई। यह प्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान की विफलता है क्योंकि गृह मंत्रालय उनके पास है। जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तभी से पंजाब में आपराधिक वारदातों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। नंगल जो अपनी शांति के लिए प्रसिद्ध है, वहां पर दिनदिहाड़े इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया गया। डा. सुभाष शर्मा ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीडि़त परिवार को इंसाफ के लिए हाईवे जाम करना पड़ा तब जाकर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। डा. सुभाष शर्मा ने सीएम मान को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के हालात दिन ब दिन बिगड़ते जा रहे हैं और अगर आपने अपनी जिम्मेवारी सही ढंग से नहीं संभाली तो हालात विस्फोटक हो जाएंगे। पूरे प्रदेश की जनता से अपील है कि सूबे के भाईचारे के खिलाफ रची जा रही किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देना है। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि व वर्कर उपस्थित थे।
फगवाड़ा 15 अप्रैल (शिव कौड़ा) श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में आज फगवाड़ा में निकाली गई विशाल एवं भव्य शोभायात्रा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह राजू अपने साथियों सहित शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सुन्दर पालकी में सुशोभित भगवान श्री राम के बाल स्वरूप रामलला के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। दलजीत राजू ने सभी को श्री राम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के जीवन का प्रत्येक प्रकरण हमें प्रेम, त्याग एवं तपस्या की प्रेरणा देता है। इन्सान यदि उनके दर्शाये मार्ग का अनुसरण करे तो आज भी राम राज्य को अनुभव किया जा सकता है। प्रबंधकों की तरफ से दलजीत राजू सहित अन्य गणमान्यों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उनके साथ ब्लाक प्रधान वरुण बंगड़ चक हकीम, रघबीर कौर महिला विंग कोआर्डिनेटर, बलबीर ठाकुर ब्लाक प्रधान, समर गुप्ता ब्लाक प्रधान, अमरिन्द्र सिंह, रणजीत पाल पाबला, केशी गंडवा, रणबीर सिंह जगतपुर जट्टां, बिंदर सरपंच मीरापुर, अरुण वशिष्ठ, मैडम प्रभा, राजिन्द्र कौर बाबा गद्दिया आदि उपस्थित थे।
मतदान के दिन युवा मतदाताओं को चुने हुए होटलों/रेस्तरां में खाने पर मिलेगी 25% की छूट
जिला चुनाव अधिकारी ने प्रयास की प्रशंसा की – युवाओं से लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का दिया न्योता
जालंधर, 15 अप्रैल (न्यूज़ हंट)-लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान युवा वोटरों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को समर्थन देते हुए शहर के होटल/रेस्तरां मालिकों/प्रबंधकों ने स्वेच्छा से आगे आकर मतदान के दिन युवा मतदाताओं को अपने होटल/रेस्तरां में भोजन पर 25 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है।
जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने होटल/रेस्तरां मालिकों/प्रबंधकों के साथ बैठक के दौरान उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास की प्रशंसा की। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस कदम से युवा मतदाता विशेषकर ‘फस्ट टाईम वोटर’ अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर 70 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चला रहा है।
विशेषकर युवा मतदाताओं में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जिले में 18-19 वर्ष के लगभग 40 हजार युवा मतदाता है, जिन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए प्रशासन विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि होटल/रेस्टोरेंट मालिकों/प्रबंधकों द्वारा की गई यह पहल चुनाव में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगी।
1 जून, 2024 को मतदान के बाद युवा मतदाता अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाकर इन चुनिंदा होटलों/रेस्तरां/कैफे/बेकरी आदि में भोजन पर 25 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकेंगे।
मोका कैफे एंड बार, मैजेस्टिक ग्रैंड हॉल, स्काई लार्क होटल, पटवारी वैष्णो ढाबा, प्रेसिडेंट न्यू कोर्ट, मैकडानेल, प्रेसिडेंट होटल, एंबेसडर/प्राइम, कुमार केक हाउस, एजीआई इन, रेडिसन, डब्ल्यूजे ग्रैंड, रमाडा एनकोर, रमाडा जालंधर सिटी सेंटर, लवली स्वीटस, होटल डाउनटाउन, होटल इम्पीरिया स्वीटस, होटल इंद्रप्रस्थ, डेज़ होटल, ब्लूम होटल, आईटीसी फॉर्च्यून, न्यू केक हाउस मॉडल टाउन, प्रकाश बेकरी मॉडल टाउन, कुकू बेकरी केक सर्कुलर रोड, बेस्ट वेस्टर्न प्लस होटल, सरोवर पोर्टिको, हवेली, माया होटल, लिली रिज़ॉर्ट, फूड बाज़ार, मेरिटॉन, फैंसी बेकर्स, होटल सिटाडाइन्स के मालिक/प्रबंधकों ने बैठक में प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान का हिस्सा बनने पर खुशी व्यक्त की और मतदान के दिन स्वेच्छा से मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को अपने होटल/रेस्तरां में भोजन पर 25 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, होटल एसोसिएशन, हलवाई एसोसिएशन, रेस्टोरेंट एसोसिएशन और बेकरी एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।