32.4 C
Jalandhar
Thursday, April 16, 2026
Home Blog Page 343

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

6 April 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

6 April 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

5 April 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

5 April 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

जातिवाद का जहर घोलने वाले उम्मीदवारों का जारी रहेगा बहिष्कार : जनरल समाज मंच पंजाब

0

फगवाड़ा 3 अप्रैल (शिव कौड़ा) आगामी 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिये पंजाब में होने जा रहे मतदान से पूर्व जनरल समाज मंच (रजि.) पंजाब ने सभी राजनीतिक दलों को अगाह किया है कि किसी भी ऐसे चेहरे को उम्मीदवार न बनाया जाये, जिसका अतीत जनरल समाज के हितों के विपरीत रहा है। आज यहां वार्तालाप में संगठन के कोर कमेटी सदस्यों सरदार फतेह सिंह, गिरीश शर्मा, डा. सतनाम सिंह परमार, पी.के. बांसल, योगेश प्रभाकर एवं बलबीर सिंह फुगलाना ने बताया कि यह निर्णय लोकसभा चुनाव को लेकर कोर कमेटी की आपसी चर्चा में लिया गया है। उन्होंने कहा कि जनरल समाज मंच जातिवाद की राजनीति का घोर विरोधी है। मगर विडंबना है कि सभी राजनीतिक पार्टियों में चंद ऐसे चेहरे मौजूद हैं जिनकी राजनीतिक दुकान जनरल समाज का विरोध करके फलती फूलती रही है। इसलिए हमेशा की तरह लोकसभा चुनाव से पहले भी आरक्षित लोकसभा सीटों पर सभी दलों के संभावित उम्मीदवारों के अतीत पर गौर किया गया है। ताकि जो भी नेता चुनाव जीत कर ताकतवर हो जाये वह जनरल समाज के लिये दिक्कत पैदा न कर सके। कोर कमेटी मैंबरों ने साल 2018 में घटित फगवाड़ा की एक घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि दो गुटों के आपसी विवाद कुछ तथाकथित नेताओं द्वारा राजनीतिक रंग दिया गया क्योंकि झगड़े में अनुसूचित वर्ग के एक युवक की मृत्यु हो गई थी। हालांकि तब पुलिस ने दोनों गुटों के विरुद्ध क्रास केस दर्ज किया लेकिन राजनीतिक दबाव में एक तरफा कार्यवाही की गई जिसका संताप जनरल समाज के लोगों को भुगतना पड़ा था। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र एस.सी. आरक्षित है और होशियारपुर (सु.) लोकसभा सीट का हिस्सा भी है। उन्होंने बताया कि तब शहर में जातिगत जहर घोलने का काम हुआ और कुछ नेताओं द्वारा जनरल समाज के लोगों के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणिया भी की गई थी। उन्हीं में से एक नेता जो पहले भी जनरल समाज के विरोध के चलते चुनाव हार चुका है, अब दल बदल कर होशियारपुर लोकसभा हलके से प्रत्याशी घोषित हो चुका है। उन्होंने समूह जनरल समाज को अगाह करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं से सावधान रहें और आपसी एकजुटता का परिचय देते हुए जातिगत जहर घोलने वाले कथित नेताओं का लोकसभा चुनाव में पूरी तरह बहिष्कार किया जाये।

राहुल गांधी ने अपनी संपत्ति, निवेश और कई अहम जानकारियां हलफ़नामे में दीं

0

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने दूसरी बार केरल की वायनाड लोकसभा सीट से बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया.

2019 में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की अमेठी के साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था. अमेठी में राहुल को बीजेपी की स्मृति इरानी से हार का सामना करना पड़ा था और वायनाड से जीत मिली थी. इस बार अमेठी से राहुल चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस पर पार्टी चुप है. नामांकन से पहले बहन प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी ने वायनाड में दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया. पिछले चुनाव में उन्होंने सीपीआई के पीपी सुनीर को चार लाख मतों से हराया था. इस सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग है. ज़िला कलेक्टर ऑफिस में नामांकन भरते हुए राहुल गांधी ने अपना वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया.

राहुल गांधी ने अपने शपथ पत्र में बताया कि पिछले पाँच सालों में उन्हें 6 करोड़ रुपये की इनकम हुई है. शपथ पत्र में राहुल ने अपने कुल संपत्ति 20.39 करोड़ रुपये की बताई है. इससे पहले 2019 में उन्होंने 15.88 करोड़ रुपये बताई थी. बीते पांच साल में राहुल गांधी की संपत्ति में क़रीब पांच करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है. शपथ पत्र के मुताबिक़ राहुल गांधी के पास 55 हजार रुपये नक़दी हैं और 26.25 लाख रुपये दो बैंक खातों में जमा हैं.

कहां से पढ़ाई-  शपथ पत्र में राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने 1989 में 12वीं क्लास की पढ़ाई सीबीएसई से पास की थी. जिसके बाद उन्होंने साल 1994 में अमेरिका स्थित फ्लोरिडा के रोलिंस कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स की. उन्होंने बताया कि साल 1995 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से डिवेलपमेंट स्टडीज से एमफिल की पढ़ाई पूरी की.

वोट प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला चुनाव अधिकारी द्वारा स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर

0

पिछले चुनाव के दौरान कम मतदान वाले क्षेत्रों में वोटर जागरूकता के लिए विशेष प्रयास करने को कहा

जालंधर, 4 अप्रैल: लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान जिले में 70 प्रतिशत पोलिंग के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को पिछली चुनाव के दौरान कम मतदान वाले क्षेत्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, सभी रिटर्निंग अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रैंस द्वारा बैठक के दौरान जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जानी चाहिए। विशेष कर ऐसे मतदान क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जहां पिछले चुनाव के दौरान कम मतदान हुआ था, ताकि वोट प्रतिशत बढ़ाकर चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

उन्होंने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा क्षेत्र स्वीप गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा।

डा. अग्रवाल ने कहा कि बी.एल.ओ,व्लंटीयर, विद्यार्थियों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, सैल्फ हैल्प ग्रुपों, नेहरू युवा केन्द्र, सामाजिक सेवा संगठनों आदि के सहयोग से विशेष जागरूकता गतिविधियाँ चलायी जाए। विशेषकर युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और शहरी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया, रेडियो, एफ.एम. सहित संचार के अन्य विभिन्न माध्यमों का समुचित उपयोग किया जाए ताकि चुनाव के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदाता बिना किसी भय या लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

जिला चुनाव अधिकारी ने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह, चुनाव तहसीलदार राकेश कानूनगो आदि भी मौजूद रहे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

4 April 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

4 April 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

3 April 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu